Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    • जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    • “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब
    • असम पुलिस कर रही है तलाश, हैदराबाद में हलचल पर नजर
    • क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए 132 केवी का नया सब-स्टेशन ऊर्जीकृत
    छत्तीसगढ़

    राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए 132 केवी का नया सब-स्टेशन ऊर्जीकृत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बटन दबाकर किया ऊर्जीकृत
    • मिलेगी निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली
      रायपुर, 26 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए राजधानी में पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में मेटलपार्क सिलतरा में 132/33 केवी के नए उपकेन्द्र का निर्माण किया गया है, जिसकी क्षमता
      126 एमवीए है। इसे ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बटन दबाकर ऊर्जीकृत किया। इस क्षमता विस्तार से उरला-सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र सहित राजधानी के घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी।

    इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह के निर्देशन में प्रदेश में पारेषण नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इसमें राजधानी में पंजीगत निवेश के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इसी के तहत मेटल पार्क रायपुर में 132/33 के.वी. के नए की स्थापना की गई है, जिसमें 63-63 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसकी अनुमानित लागत लगभग 28 करोड़ रुपए है। इस उपकेंद्र से 33 केवी के आठ फीडर में बिजली सप्लाई हो रही है।

    इससे ट्रांसपोर्ट नगर, कैलाश नगर, रावाँभाटा, बंजारी मंदिर के पीछे का क्षेत्र, अकबर बाड़ी, बिलासपुर रोड धनेली निमोरा अछोली, मेटल पार्क आरटीओ के पीछे, बीरगांव तालाब के पास का क्षेत्र तथा ऊरकुरा सहित औद्योगिक क्षेत्र (उरला एवं रावांभाटा) के घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ प्राप्त होगा।

    इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक निदेशक सर्वश्री केएस मनोठिया, संजय पटेल, एमएस चौहान, वीके दीक्षित, मुख्य अभियंता सर्वश्री अब्राहम वर्गीश, प्रसन्ना गोसावी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस उपलब्धि से राजधानी के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, साथ ही औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…

    April 9, 2026

    मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…

    April 9, 2026

    जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.