Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष में नई नियुक्ति…..महासभा ने दी बधाइयां….
    छत्तीसगढ़

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष में नई नियुक्ति…..महासभा ने दी बधाइयां….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद (छत्तीसगढ़): अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्री निश्चय चन्द्रकार को प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया है। श्री निश्चय चन्द्रकार, जो महासमुंद (छ.ग.) के निवासी हैं, उनकी सक्रिय सेवा भावना, कार्यकुशलता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से लिया गया है।

    यह मनोनयन पत्र वतन कुमार चन्द्रकार, प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा छ.ग. की ओर से जारी किया गया है। महासभा ने आशा व्यक्त की है कि श्री निश्चय चन्द्रकार प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में महासभा की गरिमा को बनाए रखेंगे और अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के बैठकों और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

    संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम
    यह नियुक्ति प्रदेश में कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवाओं को संगठित करने और सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। महासभा ने श्री निश्चय चन्द्रकार के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर श्री निश्चय चन्द्रकार को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) मान. पूनम चंद्राकर जी, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर,प्रदेश सचिव जयप्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष कुम्भज चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक,तय सीमा में पेट्रोल-डीजल देने के निर्देश

    May 16, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    May 16, 2026

    छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.