Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकलव्य के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
    • IAS गोपीनाथन का पीएम मोदी पर तंज मेरा इस्तीफा कब मंजूर करेंगे? 2019 से लटकाए हैं
    • IG रैंक के IPS को तेलंगाना हाई कोर्ट की लताड़, कायर, डरपोक, जल राक्षस को HYDRAA चीफ पद से तुरंत हटाने का आदेश
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    • विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा: धमतरी के दुगली में 30 जुलाई को बांटी जाएगी 54.36 लाख और कस्टम फार्मिंग के लिए 60 लाख रुपये की अग्रिम प्रोत्साहन राशि
    • मेकेदातु और कावेरी जल विवाद पर 3 अगस्त को डीके शिवकुमार और थलपति विजय करेंगे बेंगलुरु में मीटिंग
    • 52 साल में कभी नहीं दिखी ऐसी तबाही, असम बाढ़ में अब तक 68 मौत, 6 लाख से बेघर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»पत्नी के धोखा देने पर अनुराग धोबल का नया वीडियो सामने, अभिषेक साहनी का भी बड़ा दावा, बताई पूरी सच्चाई
    मनोरंजन

    पत्नी के धोखा देने पर अनुराग धोबल का नया वीडियो सामने, अभिषेक साहनी का भी बड़ा दावा, बताई पूरी सच्चाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया पर ‘The UK07 Rider’ के नाम से मशहूर लोकप्रिय यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने पहले वीडियो में अपनी पत्नी रितिका डोभाल पर प्रेग्नेंसी के दौरान धोखा देने का सनसनीखेज आरोप लगाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। उस वीडियो में अनुराग ने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी रितिका उनके अपने सबसे अच्छे और करीबी दोस्त के घर जाती थीं और उन्हें धोखा दे रही थीं। माता-पिता के अलग होने और छोटे भाई की साजिशों के बाद अनुराग की इस निजी त्रासदी ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब अनुराग ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आरोपी अभिषेक साहनी का सीधे सामना करते नजर आ रहे हैं और उनसे अपनी पत्नी को लेकर सीधे बात कर रहे हैं।

    अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका पर लगाया चीटिंग का आरोप

    अनुराग डोभाल ने नए वीडियो में अभिषेक साहनी से शादी से पहले की कुछ निजी तस्वीरों, वीडियो और चैट्स को लेकर कड़े सवाल किए। अनुराग ने आरोप लगाया कि रितिका की प्रेग्नेंसी के समय भी यह सब चल रहा था। एक कथित चैट का जिक्र करते हुए अनुराग ने कहा कि अभिषेक ने रितिका से “तू मेरी बंदी है” कहा था। इस पर सफाई देते हुए अभिषेक साहनी ने कहा कि वह केवल अच्छे दोस्त थे और कोई रिलेशनशिप नहीं था। अभिषेक ने दावा किया कि रितिका ने उन्हें गुमराह किया था और अब उन्हें लगता है कि रितिका की कही बातें झूठ थीं। जब अनुराग ने अबॉर्शन से जुड़ी कथित बातचीत पर सवाल उठाया, तो अभिषेक ने दावा किया कि रितिका की मां चाहती थीं कि उनका अबॉर्शन हो जाए।

    अभिषेक ने मांगी माफी, अनुराग ने दी भावुक सलाह

    बातचीत के दौरान अभिषेक साहनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अनुराग से माफी भी मांगी। उन्होंने वादा किया कि वह भविष्य में रितिका या उनके परिवार से कभी संपर्क नहीं करेंगे और दोबारा गलती होने पर लीगल एक्शन का सामना करने को तैयार हैं। अनुराग डोभाल ने कहा कि वह किसी को सजा देने की स्थिति में नहीं हैं और उन्होंने अभिषेक को माफ कर दिया है। अनुराग ने सलाह दी कि वह किसी अन्य महिला के साथ यह गलती न दोहराएं और कहा कि जब उनकी अपनी बेटी होगी, तब वह इस दर्द को समझ पाएंगे।

    इंस्टाग्राम पर इमोशनल हुए अनुराग डोभाल

    इसी वीडियो के बाद इंस्टाग्राम पर अनुराग डोभाल ने अपने फैंस के साथ अपना दर्द भी शेयर किया। उन्होंने एक स्टोरी पर कहा कि वह अब इन चीजों से आगे बढ़ना चाहते हैं। वह प्यार में धोखा खा चुके हैं और वह अपनी जिंदगी को संभालने के लिए दोबारा से मेहनत करने को तैयार हैं। सबकी जिंदगी में परेशानियां आती हैं लेकिन मैं सबका सामना करूंगा। जो बीत गया वो बीत गया अब नई शुरूआत करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रैपर Badshah की शादी में दरार, पत्नी Isha ने कहा पति की ताकत का डर था अब और दिखावा नहीं कर सकती

    July 28, 2026

    यामी गौतम बनेंगी ‘कहानी 3’ की लीड हीरोइन

    July 27, 2026

    अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीता ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’, जीत के बाद फोटो की शेयर

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.