Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही: नौ मजदूर लापता, राहत कार्य जारी
    BREKING NEWS

    उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही: नौ मजदूर लापता, राहत कार्य जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार देर रात यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटने से भारी तबाही हुई। घटना में एक निर्माणाधीन होटल पूरी तरह तबाह हो गया, जहां काम कर रहे कई मजदूर लापता हो गए हैं। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि सात अन्य की तलाश जारी है।

    घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें उनके घर भेजा जा चुका है। लापता मजदूरों में पांच नेपाली, तीन देहरादून और एक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।

    एसआई विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि दो मजदूरों के शव 18 किलोमीटर दूर यमुना नदी तट पर तिलाड़ी शहीद स्मारक के पास से मिले हैं। शवों की शिनाख्त के लिए साथी मजदूरों को बुलाया गया है।

    सीएम धामी की निगरानी में राहत कार्य
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से तत्काल राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और पूरी तत्परता से काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं।

    आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि घटनास्थल तक मशीनें नहीं पहुंच पा रही हैं, ऐसे में टीमें ही मलबा हटाकर लापता लोगों को खोजने में लगी हैं।

    यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बंद, नदी में बनी झील
    बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। ओजरी के पास सड़क पूरी तरह से बह गई है, और खेतों में मलबा भर गया है। स्याना चट्टी के पास कुपड़ा कुनसाला पुल के ऊपर भारी बोल्डर और मलबा आने से यमुना नदी का बहाव रुक गया है, जिससे झील बनने लगी है।

    प्रदेश के सात जिलों में रेड अलर्ट
    मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

    लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, खासकर रात के समय नदी-नालों के पास न जाने की चेतावनी जारी की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शादी की तैयारियों के बीच घर खाली करने का नोटिस, लोगों ने सरकार से लगाई गुहार

    May 8, 2026

    1000 करोड़ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.