Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दिल्ली में निर्भया जैसा कांड : 47KM तक चलती बस में हुई किशोरी से दरिंदगी
    क्राइम

    दिल्ली में निर्भया जैसा कांड : 47KM तक चलती बस में हुई किशोरी से दरिंदगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक बार फिर ‘निर्भया कांड’ की तर्ज पर एक 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा से बलात्कार का मामला सामने आया है। चलती बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को कश्मीरी गेट के पास रिंड रोड पर छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपितों को कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच करीब 47 किमी तक चलती बस में किशोरी दरिंदगी का शिकार होती रही।

    गलत जगह उतरने पर मांगी थी मदद

    उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा मां की डांट से नाराज होकर 4 अगस्त को बिना बताए नोएडा के लिए निकली थी। रात के समय भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई। वहां से आगे जाने के लिए उसने एक स्लीपर बस को रुकवाकर नोएडा सेक्टर-63 का रास्ता पूछा। बस के कंडक्टर ने सेक्टर-63 जाने की बात कहकर उसे बस में सवार कर लिया।

    सवारी न होने का उठाया फायदा

    बस में चढ़ने के बाद पीड़िता को अहसास हुआ कि उसमें कोई अन्य यात्री नहीं था। बस के चलते ही कंडक्टर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद चालक और कंडक्टर दोनों ने मिलकर चलती बस में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपियों ने देर रात उसे कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

    सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी

    घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने कश्मीरी गेट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी की देखरेख में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया है।

    फोरेंसिक की टीम जुटाएगी साक्ष्य

    दरिंदगी जिस बस में की गई है, उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बस के अंदर ड्राइवर की सीट के पास स्टेयरिंग पर कंबल रखा नजर आया। अंदर सीटों के बीच के गलियारे में एक चादर भी पड़ी मिली। यह बस विश्वनाथ ट्रांसपोर्ट कंपनी की है। बस का नंबर है- UP83E T3789 है। इसी खिड़कियों पर पर्दा लगा हुआ था। इस एसी स्लीपर बस को फिलहाल पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। अब फोरेंसिंक की टीम इसकी जांच करके साक्ष्य जुटाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सजा से बचने के लिए रेप के आरोपी ने पीड़िता से की शादी, बदला रंग, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को किए शेयर

    September 9, 2026

    लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े की घर में घुसकर हत्या, डबल मर्डर में पुरानी रंजिश की आशंका

    September 8, 2026

    दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप, शादी का दबाव बनाने पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या

    September 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.