Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»निरुपमा चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के सलाहकार समिति की प्रदेश संयोजक एवं दुर्ग लोकसभा प्रभारी
    छत्तीसगढ़

    निरुपमा चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के सलाहकार समिति की प्रदेश संयोजक एवं दुर्ग लोकसभा प्रभारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने निरुपमा चंद्राकर को छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ सलाहकार समिति का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें दुर्ग लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा से की गई है। ग्राम आमदी की मूल निवासी निरुपमा चंद्राकर का सामाजिक और राजनीतिक जीवन काफी लंबा और प्रेरणादायक रहा है।

    जीवन परिचय: सेवा और संस्कारों की नींव

    प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे श्रीमती निरुपमा चंद्राकर के पिता स्व. दाऊ विष्णु प्रसाद चंद्राकर ग्राम आमदी के मालगुजार थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गयानगर, दुर्ग में हुई।

    पारिवारिक पृष्ठभूमि: 16 फरवरी 1975 को उनका विवाह पाटन विधानसभा के ग्राम औंरी निवासी श्री श्यामलाल चंद्राकर से हुआ।

    सामाजिक झुकाव: विवाह के बाद उन्होंने गायत्री परिवार से जुडकर समाज सेवा की शुरुआत की। उनका ससुराल पक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने के कारण उनका झुकाव स्वाभाविक रूप से राष्ट्र सेवा की ओर रहा।

    राजनैतिक सफर: चार दशकों का अटूट विश्वास

    निरुपमा जी ने 27 वर्ष की आयु में 1986-87 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 21 अगस्त 1989 को उन्हें पहली बार पाटन ब्लॉक महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। इसी वर्ष वे जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी बनीं। वर्ष 1993 में उन्होंने खेरथा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में दिग्गज नेता प्यारेलाल बेलचंदन के खिलाफ चुनाव लड़ा और काफी टक्कर दी। 1998 में उन्होंने पाटन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध भी चुनाव लड़ा। वे भाजपा की राष्ट्रीय कमेटी में छत्तीसगढ़ की ओर से सदस्य और प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की विशेष आमंत्रित सदस्य रही हैं।

    समाज में प्रथम: वे छत्तीसगढ़ महिला चंद्राकर समाज की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुनी गईं।

    कृषि एवं किसान कल्याण में विशेष योगदान

    2014 से 2017 तक वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रबंध मंडल की सदस्य रहीं। भारत सरकार के पौध किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण की सिलेक्शन कमेटी में वे पूरे देश से चुनी गई एकमात्र महिला सदस्य थीं। उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ के कई किसानों को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया।

    पदाधिकारियों ने दी बधाई

    अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप,प्रदेश सचिव स्वाति कौशिक , प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रेवती चंद्रा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश सचिव वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर,बलौदाबजार जिलाध्यक्ष डोमन वर्मा, मुंगेली जिला अध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर,बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजीव रतन सिंह महासमुंद जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, कवर्धा युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, कवर्धा जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सदभावना वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष कुंभज चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि ने निरुपमा चंद्राकर्र को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के सलाहकार समिति की प्रदेश संयोजक एवं दुर्ग लोकसभा प्रभारी बनने पर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.