Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रंप की हत्या का युद्ध…
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छाप: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से बढ़ी प्रदेश की प्रतिष्ठा
    • बड़ी वारदात: बाल सुधार गृह में चौकीदार की हत्या, चार बंदी किशोर फरार, बिलासपुर में मचा हड़कंप…
    • कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू
    • डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी,प्रदेश की औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सुदृढ़ हुई विद्युत पारेषण व्यवस्था
    • मानसून सत्र आज से, सदन के सुचारु संचालन के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अब साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका; शिक्षा मंत्री का ऐलान
    राष्ट्रीय

    अब साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका; शिक्षा मंत्री का ऐलान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) हर सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार लिया गया है।

    मंत्री दिलावर ने यह ऐलान कोटा के गणेश नगर में एक जनसभा के दौरान किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम होगा और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा।

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। जो छात्र पास होंगे, वे तीन विषयों में अपने अंक सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा दे सकेंगे। जिन छात्रों को सप्लीमेंट्री मिलेगी, वे अधिकतम तीन विषयों (सप्लीमेंट्री वाले विषय सहित) में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।

    अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में फेल होता है, तो उसे उन्हीं विषयों में सुधार का अवसर मिलेगा। हालांकि, अगर दूसरी परीक्षा में भी छात्र पास नहीं होता, तो उसे अगले सत्र में पुनः क्लास रिपीट करनी होगी और अगली मुख्य परीक्षा देनी होगी।

    मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी, जबकि द्वितीय अवसर परीक्षा मई-जून में आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी। जो छात्र मुख्य परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाते, वे डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति लेकर दूसरी परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा शुल्क दोनों के लिए समान रहेगा।

    सबसे अहम बात यह है कि बेस्ट ऑफ टू नियम लागू होगा यानी दोनों परीक्षाओं में से जिस परीक्षा में छात्र के अंक अधिक होंगे, वही अंतिम परिणाम में गिने जाएंगे। मदन दिलावर ने कहा कि यह व्यवस्था छात्रों को तनावमुक्त करेगी और असफलता के डर को कम करेगी। एक गलती से अब पूरे साल का नुकसान नहीं होगा। छात्र तुरंत सुधार कर आगे बढ़ सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    AC ट्रेन से 1.27 करोड़ से ज्यादा की चोरी, चादर, तौलिए, कंबल और तकिए चुपके से घर ले जा रहे हैं यात्री

    July 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने की मदरसा शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी की याचिका खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला

    July 13, 2026

    दिल्ली में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को बढ़ावा

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.