Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    • H1N1 के शिकार हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
    • सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, ये 4 राशि वाले जो चाहेंगे वो होगा!
    • अगर आंखों में लग जाते हैं मिर्च तो बिलकुल भी न घबराएं, अपनाएं ये टिप्स
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»ओडिशा सतर्कता विभाग को माइनिंग अफसर के घर से मिला 4 करोड़ कैश, पहली बार जब्त हुई इतनी भारी नगदी
    BREKING NEWS

    ओडिशा सतर्कता विभाग को माइनिंग अफसर के घर से मिला 4 करोड़ कैश, पहली बार जब्त हुई इतनी भारी नगदी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओडिशा, सतर्कता विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कटक सर्कल के खान उप निदेशक देबब्रत मोहंती के फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। देबब्रत मोहंती को एक लाइसेंस प्राप्त कोयला विक्रेता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

    देबब्रत मोहंती को मंगलवार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। आरोप है कि उन्होंने कोयला डिपो के सुचारू संचालन और परिवहन परमिट जारी करने के बदले रिश्वत ली थी। उसके बाद देबब्रत के भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट, भद्रक स्थित पैतृक घर और कटक कार्यालय में एक साथ तलाशी ली गई। भुवनेश्वर में एक दो मंजिला इमारत और 130 ग्राम सोने के आभूषण सहित तमाम प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले।

    सतर्कता टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें पटिया के श्री विहार स्थित नेचर्स क्रेस्ट अपार्टमेंट में उनका फ्लैट, भद्रक जिले के मथासाही में उनका पैतृक घर और कटक में उनका कार्यालय कक्ष शामिल हैं। उसके बाद एक ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाई गई भारी नगदी बरामद की गई। ओडिशा सतर्कता विभाग के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी है।

    उनकी गिरफ्तारी के बाद, श्री विहार, पटिया (भुवनेश्वर) स्थित उनके फ्लैट पर एक साथ तलाशी ली गई। जांचकर्ताओं ने ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाकर रखे गए 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए। उनके कार्यालय के दराज से अतिरिक्त 1.2 लाख रुपये बरामद किए गए।

    अब तक बरामद की गई अन्य संपत्तियों में भुवनेश्वर के पहला स्थित एक आलीशान दो मंजिला भवन और लगभग 130 ग्राम सोना शामिल है। सतर्कता विभाग के अधिकारी जब्त की गई संपत्ति के स्रोत और अन्य अनियमितताओं से संभावित संबंधों की जांच कर रहे हैं।

    भुवनेश्वर के पहला में लगभग 2400 वर्ग फुट का एक दो मंजिला आवासीय भवन, लगभग 130 ग्राम सोने के आभूषण, भुवनेश्वर सतर्कता पुलिस स्टेशन में मोहंती के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत एक औपचारिक मामला दर्ज किया गया है। सभी चिन्हित स्थानों पर तलाशी जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक FDA का एक्शन, Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket का फूड लाइसेंस सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    August 25, 2026

    इंफाल में पुलिस और सेना की बड़ी कार्रवाई, 3 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार जब्त

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.