Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ, गौ विज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • साबरमती मल्टीमॉडल हब आधुनिक भारत के एकीकृत परिवहन तंत्र का उत्कृष्ट उदाहरण : बी.के. शर्मा
    • जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    • कालूपुर रेलवे स्टेशन पर बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति से रूबरू हुए छत्तीसगढ़ के पत्रकार
    • स्मार्ट मीटर : बिजली मीटर के विकास का अगला स्वाभाविक कदम
    • कोचरब आश्रम: जहाँ बैरिस्टर मोहनदास से ‘महात्मा’ बनने की शुरू हुई यात्रा
    • Poonch में बादल फटने से 2 साल के मासूम समेत 10 की मौत, कई लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो में फ्री सफर करेंगे ये लोग, इतने बजे से चलेगी पहली ट्रेन
    BREKING NEWS

    15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो में फ्री सफर करेंगे ये लोग, इतने बजे से चलेगी पहली ट्रेन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, हर तरफ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है और देशभर के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का इंतजार है. इसी बीच दिल्ली में ट्रैफिक से जुड़ी कई तरह की पाबंदियां भी लगाई जा रही हैं, लाल किले के आसपास की तमाम सड़कों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा और दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री भी बंद रहेगी. इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ने भी बताया है कि किस वक्त ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी पर फर्क पड़ने वाला है. 

    हर आधे घंटे में चलेगी मेट्रो 

    दिल्ली मेट्रो यानी DMRC की तरफ से बताया गया है कि 15 अगस्त को मेट्रो सुबह 4:00 बजे से चलना शुरू होगी. यानी मेट्रो सेवा जल्दी शुरू कर दी जाएगी. यह नियम सभी मेट्रो लाइनों और टर्मिनल स्टेशनों के लिए लागू है. बताया गया है कि सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेन मिलेगी. इसके बाद सुबह 6 बजे से सामान्य टाइमटेबल चलेगा.

    इन लोगों को मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा

    स्वतंत्रता दिवस के खास मेहमान जिनके पास रक्षा मंत्रालय का असली निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें DMRC के स्पेशल QR टिकट से आने-जाने की सुविधा दी जाएगी. ये QR टिकट DMRC की तरफ से दिए जाएंगे. यानी इन लोगों की यात्रा बिल्कुल मुफ्त होगी. इन खास यात्रियों के मेट्रो का किराया रक्षा मंत्रालय की तरफ से डीएमआरसी को दिया जाएगा. बता दें कि लाल किले के सबसे नजदीकी स्टेशन जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन हैं.

    ट्रैफिक पुलिस ने भी जारी की एडवाइजरी

    दिल्ली मेट्रो के अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी 15 अगस्त को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली में 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल और 15 अगस्त के दिन कई तरह की पाबंदियां रहेंगीं. बताया गया है कि लाल किले की तरफ आने वाली तमाम सड़कों पर सिर्फ पास वालों को ही एंट्री मिलेगी. 15 अगस्त को घरों से बाहर निकलने वाले लोग सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन खत्ता, सालमगढ़ बाईपास होते हुए आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक बाहरी रिंग रोड की तरफ आने से बचें. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NCPI को बुलाए जाने पर मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट

    July 20, 2026

    Breaking News :-सोनम वांगचुक ने तोड़ी भूख हड़ताल, CJP ने जेपी नड्डा को सौंपी अपनी मांगें, अमित शाह-धर्मेंद्र प्रधान की मीटिंग

    July 20, 2026

    पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, वाहनों पर भी गिरे बड़े-बड़े पत्थर, Main नेशनल हाईवे बंद

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.