Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकलव्य के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
    • IAS गोपीनाथन का पीएम मोदी पर तंज मेरा इस्तीफा कब मंजूर करेंगे? 2019 से लटकाए हैं
    • IG रैंक के IPS को तेलंगाना हाई कोर्ट की लताड़, कायर, डरपोक, जल राक्षस को HYDRAA चीफ पद से तुरंत हटाने का आदेश
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    • विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा: धमतरी के दुगली में 30 जुलाई को बांटी जाएगी 54.36 लाख और कस्टम फार्मिंग के लिए 60 लाख रुपये की अग्रिम प्रोत्साहन राशि
    • मेकेदातु और कावेरी जल विवाद पर 3 अगस्त को डीके शिवकुमार और थलपति विजय करेंगे बेंगलुरु में मीटिंग
    • 52 साल में कभी नहीं दिखी ऐसी तबाही, असम बाढ़ में अब तक 68 मौत, 6 लाख से बेघर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»गुरु पूर्णिमा पर एक या दो नहीं कई शुभ योग का महासंयोग, सिंह समेत इन 5 राशियों की गुरु कृपा से हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ
    धर्म आस्था

    गुरु पूर्णिमा पर एक या दो नहीं कई शुभ योग का महासंयोग, सिंह समेत इन 5 राशियों की गुरु कृपा से हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Guru Purnima 2026 Lucky Rashifal: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 29 जुलाई दिन बुधवार को है. गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व माना जाता है. यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए समर्पित होता है. आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व का संबंध महर्षि वेदव्यास से भी है, जिन्हें वेदों के संकलन और महाभारत की रचना का श्रेय दिया जाता है इसलिए इस तिथि को व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस बार गुरु पूर्णिमा पर प्रीति योग, आयुष्मान योग बन रहा है. साथ ही गुरु के उच्च राशि में होने से हंस महापुरुष जैसे दुर्लभ योग का संयोग भी बन रहा है, जो सिंह समेत 5 राशियों के लिए बेहद कल्याणकारी रहने वाला है. इन राशियों को गुरु कृपा से सौभाग्य की प्राप्ति होगी और जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी. आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर बन रहे दुर्लभ संयोग का किन किन राशियों को गुरु कृपा का लाभ भी मिलेगा…

    गुरु पूर्णिमा के दुर्लभ संयोग का मेष राशि पर प्रभाव
    गुरु पूर्णिमा पर बन रहे इस दुर्लभ संयोग का सबसे सकारात्मक प्रभाव मेष राशि वालों पर देखने को मिल सकता है. मेष राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत रहेगा. नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे नई जिम्मेदारियां के अवसर बन सकते हैं. व्यापार में नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना रहेगी. अगर किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं.

    गुरु पूर्णिमा के दुर्लभ संयोग का सिंह राशि पर प्रभाव
    सिंह राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ संयोग कई शुभ अवसर लेकर आ सकता है. सिंह राशि वालों को करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के अवसर प्राप्त होंगे और लंबे समय से किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को मनचाहा प्रस्ताव मिलने की संभावना है. गुरु कृपा से बिजनेस में विस्तार के योग बनेंगे और पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है. सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.

    गुरु पूर्णिमा के दुर्लभ संयोग का कन्या राशि पर प्रभाव
    गुरु पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ संयोग कन्या राशि वालों के लिए यह समय उन्नति और सफलता का संकेत दे सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में मेहनत की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिलने से भविष्य में लाभ के रास्ते खुल सकते हैं. वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों और नए अनुबंधों का लाभ मिल सकता है. गुरु कृपा से धन संबंधी मामलों में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आय के नए स्रोत बनने की संभावना रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

    गुरु पूर्णिमा के दुर्लभ संयोग का मकर राशि पर प्रभाव
    मकर राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा का यह विशेष संयोग भाग्य का साथ दिलाने वाला माना जा सकता है. मकर राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होने की संभावना है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है. वहीं व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत मिल रहे हैं. परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा तथा जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. गुरु कृपा से संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है. मकर राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

    गुरु पूर्णिमा के दुर्लभ संयोग का कुंभ राशि पर प्रभाव
    कुंभ राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा का दुर्लभ संयोग जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के संकेत दे सकता है. कुंभ राशि वालों के करियर में नई उपलब्धियां हासिल होने की संभावना बन रही है और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की सराहना होगी. कुंभ राशि वालों की शुभ योग के प्रभाव आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी और लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी होने की संभावना बनेगी. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा. वहीं लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं तथा दांपत्य संबंध मधुर बने रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के साथ उच्च शिक्षा के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सावन का पहला सोमवार 2 अगस्त को, पीरियड्स में रखें या नहीं सावन सोमवार व्रत? धर्मशास्त्र का मत

    July 28, 2026

    काशी में स्थित चमत्कारी महादेव का मंदिर, हर साल बढ़ती है शिवलिंग की ऊंचाई

    July 27, 2026

    शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश! 4 राशियों की मौज ही मौज

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.