Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»एएनएम एवं मितानिन प्रशिक्षकों हेतु एक दिवसीय विशेष उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन …
    छत्तीसगढ़

    एएनएम एवं मितानिन प्रशिक्षकों हेतु एक दिवसीय विशेष उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन …

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी – बच्चों में होने वाले मधुमेह, जिसे टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) कहा जाता है, की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में जिले के एएनएम एवं मितानिन प्रशिक्षकों हेतु एक दिवसीय विशेष उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को टाइप-1 डायबिटीज से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों, इसकी प्रारंभिक पहचान, उचित उपचार पद्धतियों एवं दीर्घकालिक प्रबंधन से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में बच्चों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकें।

    कार्यशाला के दौरान टाइप-1 डायबिटीज की पहचान, उपचार एवं प्रबंधन, परामर्श (काउंसलिंग), रोगी सहायता समूहों की भूमिका, समुदाय आधारित जागरूकता गतिविधियां, मानसिक स्वास्थ्य तथा पारिवारिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों ने समूह गतिविधियों के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए तथा बाल मधुमेह से जुड़े विभिन्न व्यवहारिक पहलुओं पर सार्थक चर्चा की।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने प्रशिक्षण के संदर्भ में कहा कि यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम है, जिससे जमीनी स्तर पर बाल मधुमेह की पहचान और प्रबंधन को सशक्त बनाया जा सकेगा।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. हेमराज देवांगन, खंड चिकित्सा अधिकारी के सहयोग तथा यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में यूनिसेफ की टीम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों एवं मितानिन प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों की शत-प्रतिशत सहभागिता रही, जो निकट भविष्य में टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी।

    इस कार्यक्रम में डॉ. जे.पी. दीवान, श्रीमती प्रिया कंवर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम), ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक  रोहित पांडेय एवं ब्लॉक डेटा प्रबंधक  पुष्पेंद्र कुमार साहू का विशेष सहयोग रहा।

    एक दिवसीय इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का द्वितीय चरण दिनांक 06 फ़रवरी 2026 को जिला धमतरी में आयोजित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.