Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»9000mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus का नया फोन, लॉन्च डेट 7 अप्रैल
    तकनीकी

    9000mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus का नया फोन, लॉन्च डेट 7 अप्रैल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    OnePlus ने अपने नए मॉडल OnePlus Nord 6 के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. यह कंपनी के मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च होने वाला है, जिसमें बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स मिलेंगे. साथ ही यह गेमर्स के लिए भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि, यह मॉडल BGMI, Call of Duty Mobile और Free Fire Max जैसे गेम्स में 165fps तक स्मूद गेमिंग ऑफर कर सकता है.

    कब होगा लॉन्च?

    कंपनी OnePlus Nord 6 को भारत में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च करने वाली है. यह मॉडल Amazon एक्सक्लूसिव होगा. यानी कि ऑफिशियल साइट के अलावा इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा. OnePlus Nord 6 को तीन कलर Holographic Quick Silver, Fresh Mint और Low-Reflection Pitch Black ऑप्शन में पेश किया जाएगा.

    मिलेगा सिंपल डिजाइन

    OnePlus Nord 6 का डिजाइन काफी क्लीन और मॉडर्न रखा गया है. इसमें फ्लैट एजेस और मैट फिनिश दिया गया है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने में आरामदायक लगता है और उस पर फिंगरप्रिंट भी कम दिखाई देते हैं. पीछे की तरफ स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें लेंस को बैलेंस्ड तरीके से लगाया गया है. कुल मिलाकर, इसका लुक सिंपल होने के बावजूद प्रीमियम फील देता है.

    शानदार डिस्प्ले

    OnePlus Nord 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद और शार्प विजुअल्स देता है. इसकी 3,600 nits तक की पीक ब्राइटनेस आउटडोर में भी स्क्रीन को साफ देखने में मदद करती है, जबकि 3,840Hz PWM डिमिंग आंखों पर कम असर डालती है.

    परफॉर्मेंस और गेमिंग

    OnePlus Nord 6 में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पावरफुल बनाता है. कंपनी के अनुसार, यह अपने कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले करीब 136% बेहतर CPU परफॉर्मेंस देता है और AnTuTu पर करीब 2.5 मिलियन का स्कोर हासिल करता है. इसके साथ नया Wi-Fi चिप और बेहतर 5G सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कनेक्टिविटी और स्पीड दोनों बेहतर रहती हैं.

    गेमिंग कि बात करें, तो Nord 6 खास तौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह BGMI और Call of Duty Mobile जैसे गेम्स में 165fps तक सपोर्ट देने का दावा करता है. साथ ही हाई टच सैंपलिंग रेट और बेहतर मोशन कंट्रोल इसे स्मूद और रिस्पॉन्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस देता है, जिससे यह फोन गेमिंग के शौकीनों के लिए एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है.

    बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

    OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस सेगमेंट में बेहद खास मानी जा रही है. यह बैटरी लंबा बैकअप देने में कैपेबल है, जिससे फोन आसानी से एक से ज्यादा दिन चल सकता है. इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है. वहीं, Bypass चार्जिंग फीचर गेमिंग के दौरान हीट को कम करने में मदद करता है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    WiFi राउटर के एंटीना को सीधा ऊपर की तरफ रखें या झुकाकर?…

    May 11, 2026

    AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल

    May 9, 2026

    इंस्टाग्राम ने हटाए लाखों अकाउंट्स, अचानक घट गए कई सेलिब्रिटीज के फॉलोअर्स

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.