Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय दिल्ली के 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
    • कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत
    • आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव
    • आतंकी लिंक, जम्मू-कश्मीर में 2 सरकारी  कर्मचारी बर्खास्त
    • आर्थिक अनियमितता, कमलनाथ के करीबी टीकमगढ़ नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पद से हटाए गए
    • स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी
    • मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नर्सिंग छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
    • बेमौसम बारिश से नुकसान का 24 घंटे में किसानों को दिया जाए मुआवजा-CM योगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»9000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 6 लांच
    तकनीकी

    9000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 6 लांच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। OnePlus ने भारत में अपना नया मिड रेंज फोन OnePlus Nord 6 लांच कर दिया है। OnePlus के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 12GB RAM के साथ 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन की कीमत की बात करें तो OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपए और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री भारत में वनप्लस की आधिकारिक साइट के साथ-साथ अमेजन पर 9 अप्रैल से शुरू होगी।

    फोन के फीचर्स की बात करें तो OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस, 450ppi पिक्सल घनत्व और 93.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 3840Hz PWM डिमिंग है। इसमें क्रिस्टल गार्ड सिक्योरिटी है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है। कंपनी 4 एंड्रॉइड ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच का दावा करता है। Nord 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ एड्रेनो 825 जीपीयू है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 33,147 वर्ग मिमी का हीट डिसिपेशन एरिया है।

    फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो नॉर्ड 6 के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS), f/1.8 अपर्चर और PDAF सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में प्लस की है, जिसका इस्तेमाल किसी भी ऑन-डिस्प्ले कंटेंट को माइंड स्पेस में जोड़ने के लिए किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

    कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 6, 5G, जीपीएस, वाई-फाई और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, सिक्स-एक्सिस जायरोस्कोप, कलर टेम्परेचर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर जैसे सेंसर शामिल हैं। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस है। इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवीओओसी चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.5 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 217 ग्राम है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ₹39990 में मिल रहा iPhone 15, एक्सचेंज पर कमाल का ऑफर

    April 7, 2026

    Infinix Note 60 Pro में मिलेगा Active Matrix Display

    April 6, 2026

    आधार कार्ड में पिता का नाम कैसे करें सही? घर बैठे खुद कर सकते हैं अपडेट

    April 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.