Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली से वंचित बस्तर के गांवों में पहुंचेगी ग्रिड से बिजली, 435 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू*
    • भारत में बाल पोषण को मजबूत बनाना: एनीमिया से व्यापक रूप से निपटने के लिए संपदा से मिली अंतर्दृष्टि
    • राज्यपाल श्री डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
    • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
    • भीषण हादसा, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर; 4 की मौत…
    • छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में BJP सांसद लक्ष्मी वर्मा कार हादसे में घायल, हाथ में फ्रैक्चर के बाद रायपुर एम्स में भर्ती
    • परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ
    राष्ट्रीय

    नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोक सभा चुनाव 2029 से पहले मोदी सरकार संसद में सदस्यों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को परिसीमन से जुड़े नए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र भी बुलाया है। अब परिसीमन को लेकर एक बार फिर से राजनीतिक और संवैधानिक बहस भी तेज हो गई है।

    मोदी सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव के अनुसार लोक सभा की मौजूदा संख्या में करीब 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे लोक सभा में सांसदों की संख्या 543 से बढ़कर 850 हो सकती है। नए परिसीमन के साथ ही आम चुनाव-2029 से ही लोक सभा-विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने का प्रावधान किया गया है। विधेयक में लोकसभा-विधानसभा की मौजूदा सीटों की संख्या राज्यवार सीधे 50% तक बढ़ाने, अधिकतम लोकसभा सीटों की संख्या 850 करने और परिसीमन को 2051 तक फ्रीज करने का प्रावधान है।

    अगर संसद से परिसीमन विधेयक पास हो जाता है, तो इसका असर संसद में सांसदों की संख्या ही नहीं, बल्कि सरकारी खर्च भी पड़ेगा। इसके लिए सांसदों की सैलरी, भत्ते, आवास, सुरक्षा, यात्रा, स्टाफ और संसद की कार्यवाही से जुड़ी व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त पैसा खर्च होगा। ऐसे में अब सवाल उठता है कि अगर सांसदों की संख्या बढ़ेगी तो सरकार को कितना और खर्च करना पड़ेगा। आइए समझते है पूरी गणित…

    परिसीमन से कितने सांसद बढ़ेंगे

    लोक सभा में अभी के 545 के आंकड़े को माने तो परिसीमन के बाद सदन में सांसदों की संख्या 850 हो सकती है। इसका अर्थ है कि परिसीमन के बाद लोक सभा में 305 सांसदों की संख्या बढ़ जाएगी। अब 305 सांसदों के लिए अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था करनी होगी। 

    सांसदों एवं पूर्व सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन की संशोधित दरों की तालिका

    क्र. सं.मद का नामपूर्व दर (rs), दिनांक 01.04.2018 से प्रभावीसंशोधित दर (rs), दिनांक 01.04.2023 से प्रभावी
    1.वेतन1,00,000/- प्रति माह1,24,000/- प्रति माह
    2.दैनिक भत्ता2,000/-2,500/-
    3.पेंशन25,000/- प्रति माह31,000/- प्रति माह
    4.पाँच वर्ष से अधिक की प्रत्येक अतिरिक्त सेवा के लिए अतिरिक्त पेंशन2,000/- प्रति माह2,500/- प्रति माह
    5.निर्वाचन क्षेत्र भत्ता70,000/- प्रति माह87,000/- प्रति माह
    6.कार्यालय व्यय भत्ता: (i) कंप्यूटर साक्षर व्यक्ति हेतु (ii) लेखन एवं स्टेशनरी सामग्री हेतु(i)40,000/- प्रति माह (ii) 20,000/- प्रति माह(i) 50,000/- प्रति माह (ii) 25,000/- प्रति माह
    7.फर्नीचर हेतु मौद्रिक सीमा (कार्यकाल के दौरान एक बार): (i) टिकाऊ वस्तुएँ (ii) गैर-टिकाऊ वस्तुएँ(i) 80,000/- (ii) 20,000/-(i) 1,00,000/- (ii) 25,000/-

    एक सांसद पर हर महीने कितना खर्च होता है

    खर्च का मदमासिक रकम
    मूल वेतन1.24, लाख
    निर्वाचन क्षेत्र भत्ता87 हजार
    कार्यालय व्यय भत्ता75 हजार
    कुल2.86 लाख

    स्रोत: कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी।

    बता दें कि इसमें दैनिक भत्ता, यात्रा, आवास और अन्य सुविधाओं का खर्च शामिल नहीं है। 

    सांसदों को मिलने वाली रकम में सिर्फ वेतन शामिल नहीं होता। उन्हें निर्वाचन क्षेत्र और कार्यालय के संचालन के लिए भी भत्ते मिलते हैं। केंद्र सरकार की ओर से 1 अप्रैल 2023 से लागू संशोधित दरों के अनुसार एक सांसद को मिलने वाली प्रमुख मासिक रकम इस प्रकार है।

    545 सांसदों पर कुल कितना खर्च होता है

    इस रकम को 545 सांसदों की संख्या से गुणा करते हैं।

    • 2.86000 × 545= 155,870,000

    यानि 15 करोड़ 58 लाख सत्तर हजार रुपये हर महीने खर्च होते है। 

    बढ़े हुए 305 सांसदों पर कितना खर्च होगा

    2.86 लाख की रकम को बढ़े हुए 305 सांसदों की संख्या से गुणा करते हैं।

    • 2.86000 × 305 = 87,230,000

    यानि 8 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपये हर महीने अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

    परिसीमन के बाद 850 सांसदों पर कितना पैसा खर्च होगा

    2.86 लाख की रकम को 850 सांसदों की संख्या से गुणा करते है। 

    • 2.86000 × 850= 24,31,00,000

    यानि 850 सांसदों पर हर महीने 24 करोड़ 31 लाख रुपये खर्च होंगे।

    परिसीमन के बाद सरकार पर कितना अतिरिक्त खर्च बढेगा

    बता दें कि 545 की संख्या पर हर महीने 15 करोड़ 58 लाख 70 हजार रुपये हर महीने खर्च होते है। तो वहीं 850 की संख्या पर 24 करोड़ 31 लाख रुपये होंगे। 305 सांसद बढ़ने पर हर महीने 8 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। वहीं हर साल 104 करोड़ 67 लाख 60 हजार का अतिरिक्त खर्च आएगा। इसके अलावा 5 साल में 523 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च होंगे।

    दैनिक भत्ते का खर्च भी बढ़ेगा

    सांसदों की संख्या बढ़ने पर दैनिक भत्ते का खर्च भी बढ़ेगा। दरअसल, सांसदों को संसद सत्र और समिति की बैठक के दौरान दिल्ली में ड्यूटी पर रहने के लिए 2,500 रुपये प्रतिदिन रोजाना भत्ता मिलता है। यह भत्ता पात्रता और उपस्थिति के नियमों के अनुसार दिया जाता है।

    यदि परिसीमन के बाद बढ़े 305 सांसदों पर कितना खर्च होगा। इसके लिए 2,500 को 305 से गुणा करते है…

    • 2500 × 305 = 7,62,500 

    यानि 7 लाख 62 हजार 500 रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा। 

    मान लिजिए कि एक सांसद 100 दिन संसद की कार्यवाही और बैठक में हिस्सा लेता है। तो कुल खर्च 7 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं पांच साल में 38 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। हालांकि दैनिक भत्ता खर्च इस बात पर निर्भर करेगा कि संसद कितने दिन चलती है।

    सांसदों के आवास और सुविधाओं पर भी बढ़ेगा खर्च

    सांसदों की संख्या बढ़ने के साथ ही सरकार को उनके रहने के लिए दिल्ली में अतिरिक्त आवास की व्यवस्था भी करनी होगी। इसके लिए भी खर्च बढ़ेगा। इसके अलावा फर्नीचर और रखरखाव, सुरक्षा, यात्रा, संसदीय स्टाफ, संसद भवन का बुनियादी ढांचा,बैठने की व्यवस्था, कार्यालय, समितियों के कमरे, तकनीकी सुविधाएं और अन्य संसाधनों का विस्तार करना पड़ सकता है, जिसका भी खर्च बढ़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

    November 28, 2026

    परिसीमन के तहत छत्तीसगढ़ में 6 नई लोकसभा और 45 नई विधानसभा सीटें बनने का प्रस्ताव

    November 28, 2026

    बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पटना के एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से दिया इस्तीफा

    November 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.