Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दर्द जो शब्दों से परे था…पीरियड्स की वजह से 19 साल की लड़की की मौत
    राष्ट्रीय

    दर्द जो शब्दों से परे था…पीरियड्स की वजह से 19 साल की लड़की की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    देवर ने भाभी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक – कभी-कभी दर्द सिर्फ जिस्म को नहीं, बल्कि रूह को भी थका देता है. एक ऐसी ही दर्द भरी दास्तां सामने आई है…जो दिल को भारी कर देने वाली है, जहां नौकरी और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आई एक 19 साल की लड़की, असहनीय माहवारी और पेट के दर्द के आगे हार गई. उसकी जान जाना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि उस सच्चाई का आईना है, जिस पर समाज आज भी खुलकर बात करने से कतराता है. एक नौजवान लड़की, सपनों और जिम्मेदारियों के बोझ के बीच, ऐसे दर्द से जूझ रही थी जिसे कोई समझ ही नहीं पाया.

    कर्नाटक के तुमकुरु से आई यह खबर उस खामोश तकलीफ की कहानी है, जिस पर आज भी खुलकर बात नहीं होती. तुमकुरु जिले के ब्याठा गांव (उरडीगेरे होबली) में 19 साल की कीर्तना की जान जाने की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मूल रूप से कलाबुरगी के सलहल्लि की रहने वाली कीर्तना दो महीने पहले नौकरी की तलाश में अपने मामा के घर आई थी. काम नहीं मिलने पर वह वहीं रह रही थी. किसी को अंदाजा नहीं था कि उसकी अंदरूनी जंग इतनी खामोश और खतरनाक है.

    परिजनों के मुताबिक, कीर्तना लंबे समय से गंभीर पेट और माहवारी (menstrual pain) के दर्द से परेशान थी. यह दर्द इतना शदीद था कि वह कई बार सामान्य दिनचर्या भी नहीं निभा पाती थी. जिस दिन यह हादसा हुआ, घर पर कोई मौजूद नहीं था. अकेलेपन और असहनीय तकलीफ के बीच उसने अपनी जान ले ली. यह खबर सामने आते ही परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा.

    सूचना मिलने पर क्याथासंद्रा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और अप्राकृतिक डेथ (unnatural death case) का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके. यह घटना सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है कि, क्या हम महिलाओं के स्वास्थ्य, खासकर menstrual health और chronic pain को गंभीरता से लेते हैं? अक्सर इस दर्द को ‘सामान्य’ कहकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि यह जानलेवा साबित हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टिहरी में भूस्खलन से होटलों को नुकसान, 70 सड़कें बंद और 7 जिलों में अलर्ट!

    July 9, 2026

    पॉक्सो केस में जबलपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला:जन्म प्रमाण-पत्र में विरोधाभास के चलते निरस्त हुई 20 साल की सजा…

    July 9, 2026

    ‘आतंकवाद पूरी मानवता के लिए चुनौती’, PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, ऑस्ट्रेलिया PM ने भी चिढ़ा दिया

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.