Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    • प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • 4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»पापमोचनी एकादशी 15 मार्च को , मुहूर्त, पारण समय
    धर्म आस्था

    पापमोचनी एकादशी 15 मार्च को , मुहूर्त, पारण समय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Papmochani Ekadashi 2026: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस साल पापमोचनी एकादशी 15 मार्च 2026 को है. भविष्य पुराण के अनुसार पापमोचनी नाम्न्येका एकादशी पापनाशिनी। तस्यां उपोषितो भक्त्या सर्वपापैः प्रमुच्यते॥ अर्थात ये पापों से मुक्त करने वाली एकादशी है. इसके फलस्वरूप व्यक्ति न सिर्फ इस जन्म के पाप बल्कि पूर्व के 7 जन्मों के पापों से मुक्ति पाता है.

    पापमोचनी एकादशी 2026 मुहूर्त

    चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी 14 मार्च 2026 को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 15 मार्च 2026 को सुबह 9.16 पर समाप्त होगी.

    • पूजा मुहूर्त – सुबह 8.01 – दोपहर 12.30

    पापमोचनी एकादशी व्रत पारण

    पापमोचनी एकादशी का व्रत पारण 16वाँ मार्च 2026 को सुबह 06:30 से शुरू होकर सुबह  08:54 के बीच किया जाएगा. पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 09:40 है.

    पापमोचनी एकादशी की कथा

    पद्म पुराण के अनुसार प्राचीन समय में च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी ऋषि कठोर तपस्या कर रहे थे. उसी समय स्वर्ग की अप्सरा मंजुघोषा उन्हें मोहित करने के लिए आई. उसके सौंदर्य और संगीत के प्रभाव से ऋषि का तप भंग हो गया और वे कई वर्षों तक मोह में पड़े रहे. जब उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने पापों से मुक्ति पाने के लिए पापमोचनी एकादशी का व्रत किया. इस व्रत के प्रभाव से उनके सभी पाप नष्ट हो गए और उन्हें फिर से तपस्या की शक्ति प्राप्त हुई.

    पापमोचनी एकादशी पूजा विधि

    • पापमोचनी एकादशी पर तिल, गुड़, जल, अन्न, वस्त्र चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.
    • इस दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करके दीपक जलाना चाहिए. इससे जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और पुण्य की प्राप्ति होती है.
    • पापमोचनी एकादशी के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से मन और आत्मा शुद्ध होती है.
    • इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इससे पितृ दोष दूर होता है.
    • पापमोचनी एकादशी की रात भगवान विष्णु के भजन, कीर्तन और ध्यान करना चाहिए. आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन थे शुक्राचार्य? दैत्य गुरु की ये बातें शायद ही जानते होंगे

    August 25, 2026

    सावन की अंतिम सोमवारी पर सजा बाबा बैद्यनाथ का दरबार, गूंजा ‘हर-हर महादेव’

    August 24, 2026

    चंद्र ग्रहण पर इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.