Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ड्यूटी से लौटते वक्त खाई में गिरी पटवारी की कार…मौत
    मुख्य समाचार

    ड्यूटी से लौटते वक्त खाई में गिरी पटवारी की कार…मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kangra News : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के परागपुर क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। यहां गरली में कार्यरत राजस्व विभाग के पटवारी प्रदीप कुमार की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रदीप कुमार, जो सोमवार से लापता थे, का शव मंगलवार को 15 से 20 फुट गहरी खाई में गिरी उनकी कार के अंदर मिला।

    जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सेहरी गांव निवासी प्रदीप कुमार, पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है। वह गरली में राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वे अपने घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रक्कड़ पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और रातभर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। वहीं, मंगलवार सुबह मुहीं-गरली लिंक रोड पर उनकी कार खाई में गिरी हुई मिली।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    वहीं, पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन की जांच की, जिसमें प्रदीप कुमार मृत पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! CBI चार्जशीट में भी आत्महत्या का खुलासा

    August 17, 2026

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    परिजनों के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया निलोफर का शव…

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.