Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
    • कार की ड्राइविंग सीट पर मिला CCL के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी के पीछे लगी थी गोली
    • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
    • छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
    • सेवा संकल्प अभियान में रंगोली व भाषण विजेताओं का राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मान
    • सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
    • साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»छह दिन पहले मांगी थी अनुमति, फिर क्यों रोका जा रहा?, प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने पर बोले सौरभ भारद्वाज
    राष्ट्रीय

    छह दिन पहले मांगी थी अनुमति, फिर क्यों रोका जा रहा?, प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने पर बोले सौरभ भारद्वाज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग के खिलाफ विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रदर्शन के आह्वान के बाद शुक्रवार को दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सौरभ भारद्वाज ने जंतर-मंतर पहुंचने के बाद कहा कि वे बिना कार के यहां पहुंचे हैं और लोग भी यहां पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोपहर तक बड़ी संख्या में जेन-जी, महिलाएं और युवा जंतर-मंतर पहुंचकर चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना उनका अधिकार है। भारद्वाज के अनुसार पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई है, जबकि आम आदमी पार्टी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए छह दिन पहले ही आधिकारिक अनुमति मांगी थी।

    जनपथ इलाके में सुरक्षा बढ़ाई

    प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली के जनपथ और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक नेताओं और नागरिक समाज से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शन का मुद्दा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाबदेही की मांग से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्र को आठ से नौ सुरक्षा क्षेत्रों में बांटा गया है। प्रत्येक क्षेत्र में एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी को तैनात किया गया है।

    कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार बंद

    सुरक्षा व्यवस्था के तहत आसपास के कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। पुलिस की ओर से प्रदर्शन स्थल और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जंतर-मंतर की ओर आने-जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 10 अक्टूबर को CJP दिल्ली में करेगी बड़ा प्रदर्शन

    October 3, 2026

    भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी पर मैनकाइंड फार्मा देगी 1 करोड़ रुपए का इनाम, राष्ट्रीय सम्मान की मांग

    October 3, 2026

    बॉर्डर पार कर भारत में घुसपैठ कर रहे दो ढेर, पंजाब के तरनतारन में बड़ा एक्शन…

    October 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.