Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»PM मोदी ने दलाई लामा को दी जन्मदिन की बधाई
    BREKING NEWS

    PM मोदी ने दलाई लामा को दी जन्मदिन की बधाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई  दिल्ली ।  तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दलाई लामा के जन्मदिन पर अमेरिका ने भी उन्हें शुभकानाएं दी हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मिडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ परम पावन दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वह प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के स्थायी प्रतीक रहे हैं। उनके संदेश ने सभी धर्मों में सम्मान और प्रशंसा को प्रेरित किया है। हम उनके निरंतर अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की प्रार्थना करते हैं।”

    वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ओर से जारी प्रेस रिलीज में दलाई लामा को एकता, शांति और करुणा का संदेश देकर लोगों को प्रेरित करने वाला बताया गया है। अमेरिका ने दोहराया है कि तिब्बत के लोगों के मानवाधिकारों और मूलभूत स्वतंत्रताओं का वह समर्थन करते हैं।

    अमेरिका ने यह भी कहा कि तिब्बत के लोगों को अपना धार्मिक नेताओं को चुनने की पूरी आजादी है। साथ-साथ वहां के लोगों को किसे पूजना है, इसका अधिकार होने की बात कही और कहा कि इस मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

    बता दें कि दलाई लामा का नाम तेनज़िन ग्यात्सो है। दलाई लामा के जन्मदिन से पहले उनके उत्तराधिकारी को चर्चाएं हो रही थीं। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि वह अभी 30-40 साल और जीवित रहेंगे और लोगों की सेवा करते रहेंगे। दलाई लामा ने अपने अनुयायियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें “स्पष्ट संकेत” मिल रहे हैं कि अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने कहा, “कई भविष्यवाणियों को देखते हुए मुझे लगता है कि मुझ पर अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद है। मैंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं अभी 30-40 साल और जीवित रहूंगा। आपकी प्रार्थनाएं अब तक फलदायी रही हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें उम्मीद है कि वह 130 साल से भी ज्यादा जीएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए

    May 9, 2026

    अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शादी की तैयारियों के बीच घर खाली करने का नोटिस, लोगों ने सरकार से लगाई गुहार

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.