Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बस्तर- तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी 4.667 किलोग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…
    BREKING NEWS

    बस्तर- तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी 4.667 किलोग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बस्तर-  जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगरनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से रायपुर ले जाए जा रहे गांजा की तस्करी का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 4.667 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम धनपुंजी मंडी नाका, एनएच-63 के पास एक महिला गांजा लेकर रायपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगरनार पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां बताए गए हुलिए की महिला सड़क किनारे नीले रंग का बैग लिए खड़ी मिली।

    पुलिस को देखकर महिला घबरा गई और भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुमन पाल (40 वर्ष) बताया, जो उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित संजय गांधी नगर की निवासी है।

    तलाशी के दौरान महिला के बैग से दो पैकेट में भरा 4.667 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन और 1,000 रुपए नकद भी जब्त किए गए। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 2 लाख 44 हजार 350 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई

    July 7, 2026

    जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

    July 7, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.