Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पुलिस को मिली बड़ी सफलता- खाने में देरी पर टोका तो स्टाफ ने ग्राहकों की कर दी थी हत्या…
    BREKING NEWS

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता- खाने में देरी पर टोका तो स्टाफ ने ग्राहकों की कर दी थी हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में ढाबे पर हुए डबल मर्डर के मामले से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। अब पुलिस को इस मामले में एक सफलता हासिल हुई है। मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उन लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि उन दोनों फरार आरोपियों को पकड़ने के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी, जिसकी वजह से उन्हें पकड़ते समय मुठभेड़ हो गई।

    चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

    इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को जब आरोपियों की मौजूदगी की जानकारी मिली तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए रविवार और सोमवार की देर रात पुलिस टीम ने इंदिरापुरम अंडरपास के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस को बाइक पर सवार दो युवक दिखे। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस के इशारा करते ही उन्होंने बाइक घुमाई और नहर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो उन युवकों ने पुलिस पर फायरिंग की। इसी के बचाव में पुलिस को उन पर गोली चलानी पड़ी और इसी दौरान दोनों के पैर पर गोली लगने से दोनों गंभीर हो गए। मौके पर ही उन दोनों को गिरफ्त में ले लिया गया और उनका इलाज भी करवाया गया।

    कैसे शुरू हुआ था विवाद?

    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को रात में गाजियाबाद के एक भोजनालय में खाना परोसने में देरी होने की वजह से विवाद की शुरुआत हुई थी, लेकिन देखते ही देखते यह मामूली सा विवाद खूनखराबे में बदल गया। नशे में होने की वजह से दोनों पक्षों के बीच बात बिगड़ गई। युवकों और ढाबे के कर्मचारियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके दौरान एक युवक ने गुस्से में आकर भोजनालय के कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद तीनों युवक वहां से पीछे की गली में चले गए थे। पुलिस का कहना है कि इसके कुछ देर बाद ही ढाबे का मालिक धर्मेंद्र अपने चार कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचा और लाठियों व रसोई के चाकुओं से युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    अब तक की कार्रवाई

    घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए होटल मालिक धर्मेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया कि वह पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में मारे गए युवकों की पहचान श्रीपाल और सत्यम के रूप में हुई है। दोनों बहराइच जिले के निवासी थे और खोड़ा की नेहरू विहार कॉलोनी में किराए पर रहते थे। अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस केस की पूरी सच्चाई और कहानी सामने आएगी और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    आरोपियों की पहचान

    पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम राजन और सचिन हैं। वे दोनों बदायूं जिले के रहने वाले हैं। ये दोनों उसी ढाबे पर काम करते थे, जहां यह खूनी वारदात हुई थी। मुठभेड़ के बाद जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो देसी तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक मिली। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उन्होंने ही दो युवकों की हत्या की थी, जबकि एक तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    घंटाघर स्थित जवाहर गेट के पास एक जूते के शोरूम में लगी भीषण आग कई दमकल गाड़िया पहुँची…

    July 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

    July 7, 2026

    फायरिंग और फिरौती मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- न्यूट्रलाइज हुई गैंग की एक्टिविटी

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.