रायपुर। अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर लौटी महिला एवं पुरुष टीमों को आज कंपनी प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।इन खिलाड़ियों ने प्रबंधन से मुलाकात की। पदक एवं ट्रॉफी के साथ टीम ने प्रबंध निदेशकों एवं केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारियों को साधुवाद दिया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक जनरेशन सर्वश्री एस के कटियार, प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन आर के शुक्ला, प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन भीम सिंह कंवर, कार्यपालक निदेशक श्री के एस मनोठिया, श्री एम एस चैहान, खेल सचिव श्री राजेश सिंह एवं विनय चंद्राकर उपस्थित थे।लखनऊ में आयोजित 47वीं अखिल भारतीय विद्युत कैरम प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। टीम मैनेजर श्री पी नागेश्वर राव एवं टीम कप्तान श्री विनोद राठौर के कुशल प्रबंधन एवं मार्गदर्शन में टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इस स्पर्धा में कोच एवं कप्तान के अलावा श्री सुजीत मोदी, श्री कमलेश ठाकुर, मैरिशस मर्लिन, सुशांत कटकवारने भाग लिया।
इसी प्रकार महिला टीम द्वारा तमिलनाडु में आयोजित अखिल भारतीय महिला खेल स्पर्धा में 5 स्पर्धाओं में 8 पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में सुश्री झरना लता साहू, जुवेना गेम्स, श्रीमती गायत्री दीवान, सुश्री दिव्या आमदे, श्रीमती श्रद्धा वर्मा, श्रीमती शिखा खांडे, श्रीमती शोभना सिंह, श्रीमती शकुंतला करक, श्रीमती कंचन महेश ठाकुर, सुश्री नमिता जैन, श्रीमती अनिता रोही, सुश्री नूतन ठाकुर, श्रीमती मीना कुर्रे, श्रीमती स्मिता सोनी, श्रीमती भारती साहू, सुश्री एलिस मेरी केरकेट्टा, सुश्री उपासी धांगड, श्रीमती यशोदा रौतिया, सुश्री कल्याणी वर्मा, मैनेजर श्रीमती अनामिका मण्डावी एवं कोच श्री रजनीश ओबेराॅय ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंध निदेशकगण द्वारा प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
Trending
- Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
- बार बार हाथ पैर सुन्न होना कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत
- नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
- अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
- पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर किया हमला, 15 सैनिकों की हुई मौत
- रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

