Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»प्रस्तावित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच निर्माता नीरज पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा किया दाखिल
    मनोरंजन

    प्रस्तावित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच निर्माता नीरज पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा किया दाखिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली –  फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी की प्रस्तावित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच निर्माता नीरज पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल किया है। उन्होंने अदालत को बताया कि फिल्म का विवादित शीर्षक और उससे जुड़ी प्रचार सामग्री वापस ले ली गई है तथा नया शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है।

    निर्माता की ओर से दायर हलफनामे को रिकॉर्ड में लेते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने फिल्म के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया।

    धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों का खंडन
    हलफनामे में नीरज पांडे ने स्पष्ट किया कि फिल्म किसी भी धर्म, समुदाय या नागरिक की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाती। उन्होंने कहा कि न तो उनका और न ही उनके प्रोडक्शन हाउस का किसी भी समुदाय का अपमान करने का कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा था। फिल्म को एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा बताया गया है, जो एक आपराधिक जांच पर आधारित है और किसी जाति या धर्म को भ्रष्ट के रूप में प्रस्तुत नहीं करती।

    प्रचार सामग्री पहले ही वापस
    निर्माता ने बताया कि 6 फरवरी को ही जनता की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए फिल्म से संबंधित सभी प्रचार सामग्री वापस ले ली गई थी। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि भविष्य में रखा जाने वाला नया शीर्षक पुराने शीर्षक से मिलता-जुलता नहीं होगा।

    कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद कदम
    गौरतलब है कि 12 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान शामिल थे, ने शीर्षक को लेकर निर्माताओं को कड़ी फटकार लगाई थी। अदालत ने कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग किसी वर्ग को बदनाम करने के लाइसेंस के रूप में नहीं किया जा सकता और शीर्षक बदले बिना फिल्म की रिलीज की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    याचिका में क्या था आरोप
    यह याचिका ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संगठन सचिव अतुल मिश्रा द्वारा दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म का शीर्षक और कथानक जाति एवं धर्म आधारित रूढ़ियों को बढ़ावा देता है तथा ब्राह्मण समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।

    अब शीर्षक वापस लिए जाने के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है, जबकि फिल्म का नया नाम जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…

    July 4, 2026

    ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी

    July 4, 2026

    भारत के बाद जापान फतह करने निकली ‘धुरंधर’, टूटेगा RRR का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह ने फैंस से की खास अपील

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.