Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»संवाद कार्यालय में अभद्रता-तोड़फोड़ की घटना पर जनसंपर्क अधिकारी संघ का आक्रोश-अध्यक्ष ने की निंदा
    BREKING NEWS

    संवाद कार्यालय में अभद्रता-तोड़फोड़ की घटना पर जनसंपर्क अधिकारी संघ का आक्रोश-अध्यक्ष ने की निंदा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय, नवा रायपुर में अपर संचालक संजीव तिवारी के साथ हुई अभद्रता, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की घटना को लेकर प्रदेशभर के जनसंपर्क अधिकारियों में गहरा आक्रोश है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने इस घटना की कटु शब्दों में निंदा करते हुए इसे “जनसंपर्क विभाग की संस्थागत गरिमा पर हमला” बताया है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब योजनाबद्ध साजिश के तहत किया गया है, जिसमें कुछ असामाजिक तत्व पत्रकारिता की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे हैं।

    संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी शासन की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य करते हैं और पत्रकारों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएँ अस्वीकार्य हैं और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई आवश्यक है।

    तंबोली ने मांग की है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जो जनसंपर्क विभाग के भी प्रभारी मंत्री हैं, से आग्रह किया कि विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान किया जाए।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी विरोध आंदोलन किया जाएगा।

    फिलहाल, पुलिस ने अपर संचालक संजीव तिवारी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.