Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोर्ट ने उठाया सख्त कदम बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी:महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट
    • नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श
    • मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
    • समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक
    • उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • प्राकृतिक खेती – सतत कृषि और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • सोचा था पहाड़ों में WFH करूंगा,पहाड़ों की खूबसूरती देख दिल्ली छोड़ मनाली रहने गया युवक, 2 महीने में ही लौट आया वापस…
    • कॉल सेंटर में रील बनाना पड़ा भारी, महिला कर्मचारी की गई नौकरी, सेवा समाप्त…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर: श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और ऑर्थोपेडिक टीम का कमाल, युवक की बांह कटने से बचाई…
    छत्तीसगढ़

    रायपुर: श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और ऑर्थोपेडिक टीम का कमाल, युवक की बांह कटने से बचाई…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। श्री नारायणा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉ नीरज पांडे एवं ऑर्थोपेडिक टीम ने अपनी विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक में दक्षता का परिचय देते हुए, एक युवक के दाँयी बाँह (Humauras) के गंभीर फ्रैक्चर और नर्व इंज्यूरी को सफलतापूर्वक ठीक करने में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह मामला न केवल जटिल फ्रैक्चर का था, बल्कि इसमें मांसपेशियों और नसों के गहरे घाव की वजह से मरीज की बाँह को काटने तक की नौबत आ गई थी.

    एक गंभीर हादसे के बाद जब मरीज को श्री नारायणा हॉस्पिटल में लाया गया तब उसके दाएं बाँह की हड्डी (ह्यूमर्स ) पूरी तरह से बाहर लटकी हुई दिखाई दे रही थी, और उसका घाव काफी दूषित ( Dirty Wound ) लग रहा था. बाँह की मुख्य रेडियल आर्टरी भी पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुकी थी.

    प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ नीरज पांडे एवं ऑर्थोपेडिक सर्जनों की टीम ने मिलकर सबसे पहले उसके घाव की सफाई (डिब्राइमेन्ट ) की तत्पश्चात हड्डी को स्थिर करने हेतु नेलिंग की गई, घाव को संक्रमण से बचाने और जल्द भरने के लिए VAC (Vacuum Assisted Closure ) तकनीक का उपयोग किया गया और फिर मरीज की Latissimus Dorsi Muscclocutaneous Flap सर्जरी की गई.

    इस सर्जरी में मरीज के पीठ के हिस्से से मांसपेशियाँ और त्वचा लेकर उसे बाँह के गंभीर घाव पर प्रत्यारोपित किया गया, जिससे मरीज की रिकवरी एकदम फास्ट हो गई और उसकी बाँह कटने से बच गयी. उसके बाँह की कार्य क्षमता वापस आने की पूरी उम्मीद है.

    श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सुनील खेमका ने बताया कि हमारा उद्देश्य ऐसे जटिल मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ऐसे गंभीर एवं जटिलतम केसों में जहां हड्डी के साथ – साथ नसें एवं मांसपेशियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, वहां पर हमारे हॉस्पिटल की ऑर्थोपेडिक एवं प्लास्टिक सर्जरी टीम मिलकर बेहतर तालमेल के साथ काम करती है.

    उन्होंने कहा कि हमारे हॉस्पिटल में काम्प्लेक्स वुंड रिकंस्ट्रक्शन (जटिल घाव पुर्ननिर्माण ) के लिए आधुनिकतम तकनीकें एवं विशेषज्ञ सर्जनों की टीम 24 x 7 उपलब्ध हैं, और ऐसे गंभीर रोगियों को महानगरों की ओर रुख़ करने की अब कतई आवश्यकता नहीं है, श्री नारायणा हॉस्पिटल की इस उपलब्धि ने एक बार फिर से चिकित्सा जगत में अपनी विश्वसनीयता साबित कर दिखाई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श

    August 19, 2026

    मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ

    August 19, 2026

    समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक

    August 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.