Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी 10,000 रुपये और सोना 3230 रुपये टूटी, जानिए आपके शहर में भाव
    • टीएमसी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी को लगा एक और झटका
    • RLM पर BJP की नजर, 4 में से 3 विधायक के संपर्क में होने का दावा
    • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की हुई मौत
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»राजस्थान राज्यसभा चुनाव: BJP दो और कांग्रेस एक सीट पर मजबूत
    Blog

    राजस्थान राज्यसभा चुनाव: BJP दो और कांग्रेस एक सीट पर मजबूत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राज्यसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ राजस्थान में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होगा. BJP संख्या बल के आधार पर दो सीटें और कांग्रेस एक सीट पर जीत की ओर मजबूत मानी जा रही है. 

    संख्या बल और सीटों का गणित

    राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में BJP के पास 118 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 67 विधायक हैं. एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 51 वोटों की जरूरत होती है. BJP को दो सीटें जीतने के लिए 102 वोट चाहिए, जो उसके पास मौजूद हैं. कांग्रेस भी एक सीट आराम से जीत सकती है. 

    BJP के संभावित उम्मीदवार

    बीजेपी अपनी एक सीट पर रवनीत सिंह बिट्टू को रिपीट कर सकती है. दूसरी सीट के लिए पार्टी जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण साध रही है. चर्चा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (शेखावाटी), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (OBC चेहरा), राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर (महिला + गुर्जर चेहरा), सुनीता बैंसला (गुर्जर समाज) और नरसी कुलरिया (बीकानेर, RSS बैकग्राउंड) के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं.

    कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उम्मीदवार पैनल बनाने का अधिकार दिया गया है, लेकिन अंतिम फैसला दिल्ली से होगा. 

    कांग्रेस का उम्मीदवार और चुनाव कार्यक्रम

    कांग्रेस की ओर से नीरज डांगी एक बार फिर मैदान में रह सकते हैं. निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी. नामांकन 8 जून तक, नाम वापसी 11 जून, मतदान: 18 जून 2026 (सुबह 9 से शाम 4 बजे तक) और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फिलीपीन में भूकंप से 8 की मौत व 200 से ज्यादा घायल; दिल दहलाने वाली वीडियो देखकर कांप गई दुनिया

    June 8, 2026

    अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पहली पारी 564/8 पर

    June 7, 2026

    सामने आई पहलाज निहलानी के निधन की वजह, इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे फिल्ममेकर

    June 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.