Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»राजपाल यादव को 18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत, 11 दिन बाद आएंगे तिहाड़ से बाहर
    मनोरंजन

    राजपाल यादव को 18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत, 11 दिन बाद आएंगे तिहाड़ से बाहर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली उच्च न्यायालय ने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत दे दी है। खबरों के मुताबिक, अभिनेता द्वारा शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बाद जमानत दी गई। अब वो 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे। यह पूरा मामला एक्टर राजपाल यादव के खिलाफ कथित रूप से बाउंस हुए चेक से जुड़े वित्तीय मामले में चल रही कानूनी कार्यवाही के बीच आया है।

    राजपाल यादव ने फैमिली की शादी एक फंक्शन्स में शामिल होने की अनुमति मांगने के लिए जमानत याचिका दायर की थी। उनकी अंतरिम याचिका पर पहली सुनवाई 12 फरवरी को हुई थी, लेकिन बाद में मामले को 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। चेक बाउंस और लोन डिफॉल्ट के लंबे समय से चल रहे मामले में अतिरिक्त समय की मांग करने वाली यादव की अंतिम समय की याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद, यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया।

    सुनाई गई थी छह महीने की जेल की सजा

    हाई कोर्ट ने अपने पहले आदेशों का बार-बार पालन न करने का हवाला देते हुए उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी। जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला 2010 का है और इसमें उनके प्रोडक्शन हाउस ‘अता पता लापता’ के बंद होने के बाद कथित तौर पर लगभग 9 करोड़ रुपये के बकाया धनराशि का समय से भुगतान न होने का आरोप है।

    इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स ने बढ़ाया मदद का हाथ

    खबरों के मुताबिक, यादव को इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों से आर्थिक मदद मिली है, जिसमें सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और फिल्म निर्माता डेविड धवन जैसे अभिनेताओं ने उनसे संपर्क किया है, वहीं गायक गुरु रंधावा, मीका सिंह और अनुप जलोटा ने भी सार्वजनिक रूप से मदद देने की घोषणा की है। इससे पहले, सोनू सूद ने भी यादव को अपनी आगामी फिल्म में एक भूमिका और साइनिंग फीस देकर समर्थन दिया था। राजनेता तेज प्रताप यादव, कमाल आर खान और संगीत निर्माता राव इंद्रजीत सिंह समेत कई अन्य लोगों ने भी अभिनेता को उनके बकाया चुकाने और जमानत दिलाने में आर्थिक सहायता देने का वादा किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    मौनी रॉ़य ने सूरज नांबियार संग तलाक कर दिया कंफर्म!

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.