रणवीर सिंह ने फिल्म धुरंधर 2 का पोस्टर रिलीज कर टीजर का टाइम और डेट किया कंफर्म

साल 2025 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट कहे जाने वाली फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मंगलवार की सुबह सुपरस्टार रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपनी इस जासूसी थ्रिलर के दूसरे भाग का पहला आधिकारिक पोस्टर और टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जारी कर दिया है।
पोस्टर के साथ ही रणवीर ने साफ कर दिया है कि इस बार धमाका पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और खतरनाक होने वाला है और टीजर की तारीख और समय भी बता दिया है। जैसे ही पोस्टर के साथ टीजर की तारीफ कंफर्म हुई फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लगा दी।
धुरंधर 2 का टीजर कब होगी रिलीज
रणवीर सिंह ने जो धुरंधर 2 का पोस्टर जारी किया है। उसमें उनका लुक पहली फिल्म के मुकाबले पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। जलते हुए सुर्ख लाल बैकग्राउंड के बीच, काले ट्रेंच कोट और खुले बालों में रणवीर सेंटर-फ्रेम में खड़े हैं। उनकी आंखों की तीव्रता और चेहरे के हाव-भाव बता रहे हैं कि इस बार उनका किरदार पहले से कहीं ज्यादा बेरहम और विस्फोटक होगा। पोस्टर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।” साथ ही उन्होंने पुष्टि भी कर दी है कि फिल्म का टीजर आज यानी 3 फरवरी को दोपहर 12:12 बजे रिलीज किया जाएगा।



