Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा
    मनोरंजन

    रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साउथ के मोस्ट पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने के रूमर्स फैले हुए हैं. खबरे हैं कि कपल की इंटीमेट वेडिंग में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. वहीं विजय देवरकोंडा के हैदराबाद वाले घर लाइटों से जगमगा उठा है. जिसके बाद तो ये खबर पक्की मानी जा रही है कि कपल शादी करने जा रहा है. वहीं  इस जोड़ ने अभी तक वेडिंग वेन्यू और तारीख के बारे में कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है लेकिन इंटरनेट पर इनके वेडिंग वेन्यू से लेकर शादी की डेट कर लीक हो गई है.

    विजय देवरकोंडा का घर दुल्हन की तरह सजा
    बता दे कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विजय देवरकोंडा का हैदराबाद वाला घर दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर रहा है. पूरे घर को लाइट्स से सजाया गया है. जिसके बाद लग रहा है कि विजय और रश्मिका  26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

    विजय और रश्मिका की शादी का वेन्यू हुआ लीक
    वहीं एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि विजय और रश्मिका की, शादी उदयपुर के बाहरी इलाके में एक हिल रिज़ॉर्ट में होगी. इसके उदयपुर से 25 किलोमीटर बाहर और अरावली रेंज में बसे ITC होटल्स के द मेमेंटोस में होने की सबसे ज़्यादा  पॉसिबिलिटी हैं. हिल रिज़ॉर्ट को इसलिए चुना गया है क्योंकि कपल अपनी शादी के लिए पूरी प्राइवेसी को प्रायोरिटी दे रही है. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि दूसरी एक्सपेक्टेड वेन्यू में रैफल्स उदयपुर और फेयरमोंट शामिल हैं. ये सभी प्रॉपर्टी शहर से दूर हैं, या तो पहाड़ियों में या उदय सागर झील पर हैं.

    शादी का कार्ड भी हुआ था लीक
    इस हफ़्ते की शुरुआत में, विजय और रश्मिका का साइन किया हुआ एक शादी का इनवाइट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे चल रही अटकलों को और हवा मिल गई थी. इनवाइट मे लिखा था, “मैं कुछ खास खबरें शेयर करने और आपको एक बड़े पल का हिस्सा बनने के लिए इनवाइट कर रहा हूं, हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटी और खास सेरेमनी में शादी करेंगे. जैसे ही हम इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं तो अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करना और यादें बनाना, हमारे लिए उन लोगों के साथ सेलिब्रेट करना सच में बहुत मायने रखेगा जो हमारे सफर का हिस्सा रहे हैं. आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद इस मौके को हमारे लिए और भी खास बना देंगे,”

    इसके आखिर में लिखा था: “हम आपको हमारे वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने और हमें आशीर्वाद देने के लिए दिल से इनवाइट करते हैं. बुधवार, 04 मार्च 2026, शाम 7:00 बजे से, ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स, हैदराबाद. हम साथ में सेलिब्रेट करने का इंतजार कर रहे हैं. शुभकामनाएं, विजय (रश्मिका और मेरी तरफ से).”

    विजय और रश्मिका ने पिछले साल सगाई की थी
    रिपोर्ट के मुताबिक विजय और रश्मिका के करीबी सूत्रों ने बताया था कि इस कपल ने पिछले साल शुक्रवार, 3 अक्टूबर को एक छोटी सी सेरेमनी में सगाई की थी, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

    विजय और रश्मिका के 3 सालों से फैले हुए हैं डेटिंग रूमर्स
    बता दें कि 
    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के डेटिंग की अफवाहें जनवरी 2023 में मालदीव में उनकी छुट्टियों के बाद शुरू हुईं. पिछले तीन सालों में, उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया है. रश्मिका और विजय पहली बार गीता गोविंदम (2018) की शूटिंग के दौरान मिले थे और बाद में उन्होंने डियर कॉमरेड (2019) में साथ काम किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    मौनी रॉ़य ने सूरज नांबियार संग तलाक कर दिया कंफर्म!

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.