Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वैशाख में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
    • 9000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 6 लांच
    • पाक सीमा से हथियारों की तस्करी’, अधिक चौकसी, एंटी ड्रोन सिस्टम आवश्यक!
    • करोड़ों भूखे , 8 करोड़ टन भोजन बर्बाद, नकेल जरूरी
    • सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए भाव
    • मणिपुर में 2 बच्चों की हत्या के बाद प्रदर्शन भड़का, सुरक्षा बलों की गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत
    • अमेरिका-ईरान सीज़फायर से भारत को मिली राहत, तेल सप्लाई होगी सामान्य और कीमतें रहेंगी स्थिर
    • सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, केवल जरुरी मामले ही चीफ जस्टिस के सामने होंगे पेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»आरबीआई ने लोन लेने वालों को दी बड़ी राहत, नहीं बढ़ाई रेपो रेट, शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल
    व्यापार

    आरबीआई ने लोन लेने वालों को दी बड़ी राहत, नहीं बढ़ाई रेपो रेट, शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट को यथावत रखने का फैसला लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व वाली मौद्रिक नीति समिति की वित्त वर्ष 2027 की पहली द्विमासिक पॉलिसी बैठक में यह फैसला हुआ है। यह बैठक 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चली है। आरबीआई एमपीसी की यह बैठक बड़े वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच हुई है। मंगलवार रात अमेरिका और ईरान के बीज 2 हफ्ते के सीजफायर को लेकर डील हुई है। यह युद्ध 1 महीने से भी अधिक समय तक चला है। इस युद्ध से क्रूड ऑयल की कीमतें काफी अधिक बढ़ गईं, जिससे महंगाई और जीडीपी ग्रोथ रेट को लेकर चिंता पैदा हुई हैं।

    एक्सपर्ट्स को आरबीआई से रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर यथावत रखने की उम्मीद थी। आरबीआई फरवरी 2025 से लेकर अब तक रेपो रेट में 1.25 फीसदी की कटौती कर चुका है। आरबीआई की दर तय करने वाली समिति ने नीतिगत रुख ‘न्यूट्रल’ बनाए रखा है। पिछली मौद्रिक नीति बैठक में भी केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था।

    आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.9% रखा है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि महंगाई के लिए ऊपर की ओर जोखिम बढ़े हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत स्थिति में है। गवर्नर के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.6% रहने का अनुमान है। संजय मल्होत्रा ने यह भी कहा कि ऊर्जा बाजार में पैदा हुई बाधाएं भारत के राजकोषीय घाटे पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं।

    रेपो रेट पर फैसला आने से पहले आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ खुला। सेंसेक्स 2,674 अंक की बढ़त के साथ 77,290 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 3.78 फीसदी या 2821 अंक की बढ़त के साथ 77,437 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 3.43 फीसदी या 792 अंक की उछाल के साथ 23,921 पर ट्रेड करता दिखा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    9000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 6 लांच

    April 8, 2026

    सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए भाव

    April 8, 2026

    ₹39990 में मिल रहा iPhone 15, एक्सचेंज पर कमाल का ऑफर

    April 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.