Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रंप ने फिर पार की हद! भारत को लेकर कह दी अपमानजनक बात
    • पंचायत से संसद तक: नारी नेतृत्व, डिजिटल सुशासन और विकसित भारत का संकल्प-प्रो. एस. पी. सिंह बघेल
    • बिलासपुर:अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में छत से गिरकर युवक की मौत, युवती गंभीर—प्रेम प्रसंग की आशंका
    • खाकी को शर्मसार करने वाला मामला,बर्खास्त और रिटायर्ड पुलिस कर्मियों ने बनाया लुटेरों का गैंग,रौब में ऐसे करते थे शिकार…
    • स्व-जनगणना में बढ़ा जनउत्साह: डिजिटल भागीदारी से आकार ले रहा ‘नवा छत्तीसगढ़’
    • बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए बदरीनाथ धाम के कपाट
    • आम जिंदगी जी रहा था शख्स, एक रिपोर्ट ने बदल ली लाइफ…
    • शुगर के मरीज हो जाएं अलर्ट! आपकी आंखों को अंदर से अंधा बना रही है डायबिटीज?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को SC से राहत, सरेंडर पर रोक…
    BREKING NEWS

    छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को SC से राहत, सरेंडर पर रोक…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर – छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए उनके सरेंडर पर रोक लगा दी है और मामले में CBI से जवाब मांगा है।

    अमित जोगी ने दो आदेशों को चुनौती दी थी—एक, CBI को अपील की अनुमति देने से जुड़ा और दूसरा, हाईकोर्ट का वह फैसला जिसमें उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मामलों को एक साथ सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।

    इससे पहले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट  ने 6 अप्रैल को अमित जोगी को IPC की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी और तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया था। इसी फैसले के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

    मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित जोगी ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने अपनी कानूनी टीम का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें न्याय मिलेगा।

    गौरतलब है कि एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की 2003 में हत्या हुई थी। इस मामले में 2007 में निचली अदालत ने 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन सबूतों के अभाव में अमित जोगी को बरी कर दिया गया था। बाद में इस फैसले को चुनौती दी गई, जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा और वहां से सजा सुनाई गई।

    यह मामला 2004 में CBI को सौंपा गया था, जिसने विस्तृत जांच के बाद हजारों पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के इस अंतरिम आदेश के बाद मामले की अगली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर:अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में छत से गिरकर युवक की मौत, युवती गंभीर—प्रेम प्रसंग की आशंका

    April 23, 2026

    सरकारी आदेश बना मजाक? 24 घंटे में बदल गया निर्णय

    April 23, 2026

    महासमुंद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात,छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया…

    April 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.