Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौता: इस्लामिक एकजुटता या सिर्फ तात्कालिक स्वार्थों का मेल?
    • मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी,मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी…
    • BREAKING:वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल…
    • नेवी नगर,मुंबई में नौसैनिक समेत परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, दो महीने के बच्चे को भी दिया जहर…
    • राज्यपाल श्री डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की
    • स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
    • आज 16 अगस्त को शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में होगा शिव रुद्राभिषेक एवं महाभंडारा का आयोजन
    • बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»नेशनल वॉर मेमोरियल में किया गया याद,ऑपरेशन सिंदूर में शहीद 6 जांबाजों के नाम पहली बार जारी…
    BREKING NEWS

    नेशनल वॉर मेमोरियल में किया गया याद,ऑपरेशन सिंदूर में शहीद 6 जांबाजों के नाम पहली बार जारी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद होने वाले 6 जांबाज सैनिकों के नाम पहली बार जारी हुए हैं. इन नामों का उल्लेख राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट पर किया गया है. इस वेबसाइट पर भारत उन सभी शहीदों के नामों का उल्लेख है, जिन्होंने भारत के लिए किसी भी युद्ध या फिर ऑपरेशन में हिस्सा लिया था. अब इसी वेबसाइट पर उन नामों का उल्लेख हुआ है, जो दुश्मन देश पाकिस्तान से लोहा लेते हुए शहीद हो गए. इन नामों में सूबेदार मेजर पवन कुमार, रायफलमैन सुनील कुमार, लांसनायक दिनेश कुमार, एवी मूद मुरलीनायक, हवलदार सुनील कुमार सिंह और सुरेंद्र कुमार शामिल हैं.

    इन सभी नामों का जिक्र नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के रोल ऑफ ऑनर सेक्शन में हुआ है. यहां पर कुल 26,626 शहीदों के नाम दिए गए हैं. इन शहीदों में 1947-48 में पाकिस्तान के साथ हुई जंग से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक में शामिल रहे सैनिकों के नाम शामिल हैं. बीते साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए सीमा पार हमला किया था. करीब 4 दिनों तक यह संघर्ष चला था। अब तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. ऐसा पहली बार है, जब ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों के नाम सामने आए हैं. पहले भी कुछ सैनिकों की शहादत की रिपोर्ट्स थीं, लेकिन सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया था.

    ऑपरेशन सिंदूर 4 दिन चला था

    मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले संघर्ष के दौरान सेना के जवानों के हताहत होने की खबरों और अटकलें थीं. हालांकि सरकार ने अब तक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए जवानों की पहचान का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया था. नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में नामों का प्रकाशन असल में उन सशस्त्र बलों के जवानों के शहीद होने की पहली आधिकारिक पुष्टि है, जिन्होंने इस ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवाई.

    पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 7 मई 2025 की सुबह शुरू किया गया था. यह ऑपरेशन पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए उस आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद शुरू हुआ था.इसमें 26 आम नागरिक मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े नौ ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. इसमें जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया. पड़ोसी मुल्क की गुहार के बाद भारत और पाकिस्तान 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी,मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी…

    August 16, 2026

    BREAKING:वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल…

    August 16, 2026

    नेवी नगर,मुंबई में नौसैनिक समेत परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, दो महीने के बच्चे को भी दिया जहर…

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.