Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»उफान पर नदियां, जलमग्न हुआ मंदिर…रेड अलर्ट के बीच मंदिर में भक्ति का अद्भुत नज़ारा
    BREKING NEWS

    उफान पर नदियां, जलमग्न हुआ मंदिर…रेड अलर्ट के बीच मंदिर में भक्ति का अद्भुत नज़ारा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     केरल के कासरगोड जिले से एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू लिया है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक स्थानीय मंदिर का पुजारी घुटनों तक भरे पानी में भी पूजा करते नजर आ रहे हैं. जहां एक ओर सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है, वहीं इस पुजारी की आस्था और समर्पण ने लोगों को इमोशनल कर दिया है. यह दृश्य कासरगोड के एक पुराने मंदिर का है, जहां भारी बारिश की वजह से मंदिर परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया है. बावजूद इसके, पुजारी रोजाना की तरह विधिपूर्वक पूजा करते दिखाई दिए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पुजारी को जलमग्न मंदिर में धूप और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करते हुए देखा जा सकता है.

    केरल में बाढ़ जैसे हालात, लेकिन पुजारी की आस्था बनी मिसाल

    केरल में पिछले चार दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कासरगोड समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पुजारी हर परिस्थिति में पूजा करना अपना कर्तव्य मानते हैं. वह मानते हैं कि, प्राकृतिक आपदाएं चाहे जैसी भी हों, भगवान की सेवा कभी नहीं रुकनी चाहिए.

    केरल के पुजारी की भक्ति देख भावुक हुए लोग

    सोशल मीडिया पर लोग इस पुजारी की आस्था की खूब सराहना कर रहे हैं.  वीडियो देख चुके कई यूजर्स ने लिखा, ‘ये है सच्ची श्रद्धा’, तो कुछ ने कहा, ‘आस्था के आगे हर मुश्किल छोटी है.’ इस भावनात्मक वीडियो ने यह साबित कर दिया कि जब नीयत और भक्ति सच्ची हो, तो कोई भी परिस्थिति बाधा नहीं बन सकती. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक और भारी बारिश की चेतावनी दी है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और गैरजरूरी यात्रा से बचने की अपील की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…

    September 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…

    September 20, 2026

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.