बारामुला : उरी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) लंगामा क्षेत्र के पास भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ है जिसके कारण रास्ता बंद कर दिया गया है। यातायात को उरी की ओर जाने के लिए बांदी–परनपिल्लन–डाची मार्ग से डायवर्ट किया गया है। सामान्य जनता से अनुरोध है कि इस डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यह डायवर्जन तब तक लागू रहेगा जब तक भूस्खलन का मलबा हटाकर सड़क को सामान्य यातायात के लिए बहाल नहीं किया जाता।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। वहीं, सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

