धराली में बादल फटने से हुई जनहानि पर साईं नगर जोरा में हुई शोक सभा
श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के तत्वाधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें गंगोत्री से 18 किलोमीटर पहले धराली उत्तराखंड में बादल फटने से और फिर पहाड़ टूटने से जलप्रलय के कारण महाभयंकर मलबे में देखते ही देखते कई लोगों की असमय मृत्यु हो जाने की दुखद घड़ी में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में शोकाकुल परिवारों के प्रति यही संवेदना व्यक्त की गई कि भगवान उनके परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष, छोटे लाल ठाकुर, मिथिलेश श्रीवास्तव, सी.एस. चतुर्वेदी, सुरेश सोनी, छगनलाल साहू, राजकुमार नामदेव, श्री शिव संकट मोचन मंदिर के पुजारी तिवारी आदि शामिल रहे।
Trending
- अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस”
- उठते ही क्या पीना चाहिए? डायबिटीज के मरीज को नाश्ते में क्या खाना चाहिए, सुबह ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें?
- राज्यपाल श्री डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
- प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश
- ट्रंप को अदालत का झटका;भारतीय छात्रों-शोधार्थियों और पत्रकारों को बड़ी राहत, वीजा अवधि को लेकर सुनाया सख्त फैसला
- पारिवारिक कलह में भतीजियों ने ही ली अपनी बुआ की जान… दर्दनाक मौत दी
- बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
- छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…

