Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल
    • मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ
    • अल-कायदा का जिक्र, CM शुभेंदु को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता से हसनैन इकबाल अरेस्ट
    • ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के नए रेट 3000 से ₹4000 तक के पैकेज में क्या-क्या मिलेगा फ्री?
    • झारखंड के तांबे के कचरे से यूरेनियम निकालेगी UCIL, HCL के साथ समझौता
    • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक संग 1 KM घिसटती चली गई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    • Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
    • कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»सलमान खान ने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी, रिलीज होते ही मच गया तहलका
    मनोरंजन

    सलमान खान ने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी, रिलीज होते ही मच गया तहलका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हलचल मचा दी. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर आज यानी उनके बर्थडे के मौके पर रिलीज कर दिया गया है. टीजर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है.

    बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम आते ही फैंस का चेहरा खिल उठता है. हर साल वह अपने बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज देते हैं. ये बर्थडे भी फैंस के लिए बेहद खास साबित हुआ है. 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है.

    टीजर जारी होते ही मच गया तहलका

    टीजर में सलमान खान का लुक पहले से कहीं ज्यादा दमदार और गंभीर नजर आ रहा है. आर्मी यूनिफॉर्म में सलमान का अंदाज देखकर साफ हो जाता है कि यह फिल्म देशभक्ति, जज्बे और बलिदान की कहानी कहने वाली है. टीजर की शुरुआत ही गहरे बैकग्राउंड म्यूजिक और कड़क डायलॉग्स से होती है, जो सीधे दिल को छू जाते हैं. कुछ ही सेकेंड्स के इस टीजर ने फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं. बैटल ऑफ गलवान’ भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित बताई जा रही है. यह घटना भारतीय सेना के साहस और शौर्य की मिसाल मानी जाती है. सलमान खान इस फिल्म में एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं, जो देश के लिए हर चुनौती का सामना करता है. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ इमोशन और देशभक्ति का मजबूत तड़का देखने को मिलेगा.

    बता दें कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर #BattleOfGalwan और #SalmanKhanBirthday ट्रेंड करने लगे. फैंस सलमान खान के इस खास दिन पर उन्हें बधाइयों के साथ-साथ फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि यह सलमान खान के करियर की सबसे अलग और गंभीर फिल्मों में से एक हो सकती है.वैसे इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसमें रियल लोकेशंस, हाई लेवल एक्शन सीक्वेंस और दमदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. मेकर्स का दावा है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सेना को दिया गया एक ट्रिब्यूट है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एटली और प्रिया एटली ने बेटी के नाम का किया खुलासा, दिल छू लेने वाले पोस्ट में बताया नाम

    May 17, 2026

    पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश

    May 16, 2026

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.