Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…
    • आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे
    • सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
    • भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध
    • रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…
    • कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी
    • BJP में जाने के दावों पर खुलकर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी!
    • मौलवी की झाड़-फूंक की आड़ में शर्मनाक करतूत, आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता
    राष्ट्रीय

    सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। Bihar Cabinet Minister Oath Live Updates: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली NDA की सरकार का आज विस्तार हो रहा है। कुल 3 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं।

    भाजपा के 15, जदयू के 13, एलजेपीआर के 2, हम का 1, आरएलएम का 1 को जोड़कर आज कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है।

    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि भी शामिल हुए।

    मंगल पांडेय, सुरेंद्र मेहता और नारायण मेहता का नाम कटा

    भाजपा ने बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय समेत तीन नेताओं का नाम काट दिया है, जो नीतीश कुमार की पिछली सरकार में मंत्री थे। मंगल पांडे के अलावा सुरेंद्र मेहता और नारायण प्रसाद की भी मंत्रिमंडल में वापसी नहीं हु

    Bihar Cabinet Expansion Live: राज्यपाल ने समारोह समापन की दी अनुमति

    बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शपथ ग्रहण समारोह के समापन की अनुमति दी। इसी के साथ राष्ट्रगान के साथ समापन की घोषणा हुई।

    Samrat Cabinet Ministers Oath Live: लखेंद्र और केदार प्रसाद ने ली मंत्री पद की शपथ

    लखेंद्र कुमार, अरुण शंकर, शीला कुमार और केदार प्रसाद गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है।

    Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्री ले रहे शपथ

    संजय सिंह, अशोक चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली है।

    Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पिछले मंत्रिमंडल के 20 और 12 नये मंत्री बने

    पहली बार मंत्री बनने वालों में निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम और रामचंद्र प्रसाद शामिल हैं।

    Samrat Cabinet Ministers Oath Live: बीजेपी से नीतीश, रामकृपाल ने भी ली शपथ

    राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह (टाइगर) और अशोक चौधरी ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।

    श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा और निशांत कुमार ने शपथ ली

    श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जयसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।

    सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली सरकार का नया मंत्रिमंडल-

    BJP कोटे से इन मंत्रियों ने ली शपथ 

    1.राम कृपाल यादव 
    2.केदार गुप्ता 
    3.नीतीश  मिश्रा  
    4.मिथलेश तिवारी 
    5.रमा निषाद  
    6.विजय कुमार सिन्हा 
    7.दिलीप जायसवाल  
    8.प्रमोद चंद्रवंशी 
    9.लखविंदर पासवान 
    10.संजय टाइगर, 
    11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
    12.नंद किशोर राम
    13.रामचंद्र प्रसाद
    14.अरुण शंकर प्रसाद

    JDU कोटे से इन मंत्रियों ने ली शपथ 

    .निशांत कुमार
    2.श्रवण कुमार 
    3.मदन सहनी 
    4.लेसी सिंह 
    5.श्वेता गुप्ता 
    6.भगवान सिंह कुशवाहा
    7.दामोदर रावत 
    8.बुलो मंडल
    9.सुनील कुमार
    10.शीला मंडल
    11.रत्नेश सदा
    12.जमा खान
    13.अशोक चौधरी

    LJP रामविलास से 

    1.संजय पासवान 
    2.संजय सिंह 

    जीतन मांझी के HAM से 

    1.संतोष सुमन

    उपेंद्र कुशवाह की पार्टी RLM से 

    1.दीपक प्रकाश


    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, JD(U) प्रमुख नीतीश कुमार और राज्य में सत्ताधारी NDA के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। BJP के नेतृत्व वाली सरकार पिछले महीने तब बनी थी, जब JD(U) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, और उनकी जगह चौधरी ने ली थी; चौधरी बिहार में सरकार का नेतृत्व करने वाले भगवा पार्टी के पहले नेता हैं।

    BJP और JD(U) के अलावा, बिहार में NDA में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली क्रमशः LJPRV और HAM, तथा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की RLM शामिल हैं। छोटे गठबंधन सहयोगियों को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व मिला था, जिसने पिछले साल नवंबर में शपथ ली थी, और अब वे सत्ता परिवर्तन के परिणामस्वरूप बने नए मंत्रिपरिषद में प्रतिनिधित्व का इंतजार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध

    May 7, 2026

    रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…

    May 7, 2026

    बंगाल में बिगड़े हालात:बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.