Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»भाजपा कार्यकारिणी में सिंधिया का जलवा बरकरार, समर्थकों को मिली अहम जिम्मेदारियां
    राजनीति

    भाजपा कार्यकारिणी में सिंधिया का जलवा बरकरार, समर्थकों को मिली अहम जिम्मेदारियां

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिवपुरी : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शिवपुरी भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की हरी झंडी मिलने के बाद जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की। इस सूची में 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस सूची को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

    मुख्य पदों पर सिंधिया समर्थकों को मिली जिम्मेदारी

    इस कार्यकारिणी की सबसे खास बात यह रही कि प्रमुख पदों पर उन्हीं नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है, जिन्हें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी माना जाता है। इससे यह साफ संकेत मिला है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जलवा बरकरार है और शिवपुरी जिले में संगठनात्मक रूप से समर्थकों की स्थिति मजबूत बनी हुई है। राजनीतिक गलियारों में इसे गुटीय संतुलन से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

    उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों के नाम घोषित

    जिला उपाध्यक्ष पद पर हेमंत ओझा, नबाब सिंह कुशवाह, इंजीनियर गोपाल सिंह पाल, सालिकराम कुशवाह, पूनम राजौरिया, हेमलता रावत, भूपेन्द्र सिंह यादव और पवन लोधी को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री के रूप में योगेन्द्र रघुवंशी उर्फ बंटी, केपी परमार और लवलेश जैन चीनू को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला मंत्री पद पर डॉ. रश्मी गुप्ता, अवतार सिंह गुर्जर, प्रद्युम्न वर्मा, कृष्णबिहारी गुप्ता, धर्मेन्द्र रावत, नीरज तोमर, दीपा बंसल और लक्ष्मी जाटव को शामिल किया गया है।

    महामंत्री पद की खींचतान पर पूर्ण विराम

    बताया जा रहा है कि जिला महामंत्री पद को लेकर ही यह सूची कई महीनों से अटकी हुई थी। अलग-अलग गुटों के बीच जोर आजमाइश चल रही थी, लेकिन अंततः सिंधिया निष्ठ कार्यकर्ताओं को ही अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं। योगेन्द्र रघुवंशी लंबे समय से सिंधिया के करीबी माने जाते हैं और कांग्रेस छोड़कर उनके साथ भाजपा में आए थे। वहीं केपी परमार पहले यशोधरा राजे सिंधिया के करीबी रहे, लेकिन बाद में सिंधिया खेमे में शामिल हो गए। लवलेश जैन चीनू भी सिंधिया समर्थक माने जाते हैं। इसके अलावा कुछ पदाधिकारियों को पूर्व की तरह दोबारा जिम्मेदारी देकर संगठन में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिहार कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, राहुल गांधी से न मिल पाने से नाराज नेता दिल्ली में देंगे धरना

    August 29, 2026

    “पहले कांग्रेस में राजनीतिक पितृसत्ता खत्म करें”, राहुल गांधी के बयान पर बांसुरी स्वराज का पलटवार

    August 26, 2026

    मनुस्मृति पर सवाल उठाने पर भड़के असम CM, कहा-‘राहुल गांधी पागल था, पागल है और पागल ही रहेगा’

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.