Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»SC का फैसला-धार भोजशाला में एक साथ होगी पूजा और नमाज
    BREKING NEWS

    SC का फैसला-धार भोजशाला में एक साथ होगी पूजा और नमाज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वसंत पंचमी पर मां वाग्देवी की पूजा के आयोजन को देखते हुए धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है।

    सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी पर मध्य प्रदेश के धार जिले में विवादित भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदुओं को पूजा करने की इजाजत दे दी है। वहीं मुसलमानों को भी दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक शुक्रवार की नमाज पढ़ने की इजाजत दी है।

    8,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

    शुक्रवार, 23 जनवरी को बसंत पंचमी के मौके पर भोजशाला में हिंदू और मुसलमान दोनों ही धर्मों के लोगों को पूजा करने की इजाजत दी गई है। इस मौके पर धार जिले में आठ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

    भोजशाला परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है। इंदौर रेंज के आइजी अनुराग और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आइजी नीलू भट्टाचार्य सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को भोजशाला का निरीक्षण किया।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा और नमाज दोनों बातों को ध्यान में रखकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भोजशाला को छह सेक्टरों में बांटा गया है और 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही पूरे शहर में 700 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

    आइजी अनुराग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया, ‘ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एआई सिस्टम से यह जानकारी मिलेगी कि भीड़ कहां निकल रही है। अनुभवी अधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है, जो पूर्व में इस तरह की परिस्थितियों में कार्य कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…

    July 8, 2026

    महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…

    July 8, 2026

    दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.