Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    रायपुर- लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने राजनांदगांव-डोंगरगांव-चौकी-मोहला-मानपुर मार्ग सहित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला मुख्यालय मोहला में निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन, सर्किट हाउस तथा लोक निर्माण विभाग के आवासीय परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।

    श्री बंसल ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा कार्यों में आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हों सके।

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने 99.20 किलोमीटर लंबाई के राजनांदगांव-डोंगरगांव-चौकी-मोहला-मानपुर मार्ग का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति एवं संबंधित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क को मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पूरी सतर्कता और गंभीरता से इसका रखरखाव होना चाहिए। श्री बंसल के सड़क और निर्माणाधीन कार्यों के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एन.के. जयंत और अधीक्षण अभियंता श्रीमती अपर्णा चौरपगार भी मौजूद थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…

    November 9, 2026

    छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…

    November 9, 2026

    रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…

    November 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.