Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»राज्य और पेंशनरों के हित में धारा 49 को विलोपित होना जरूरी – नीलकंठ टेकाम
    BREKING NEWS

    राज्य और पेंशनरों के हित में धारा 49 को विलोपित होना जरूरी – नीलकंठ टेकाम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्वदेशी और हर घर तिरंगा से अभियान से जुड़ने का आव्हान

    वीरेन्द्र नामदेव सर्व सम्मति से पुनः प्रांताध्यक्ष निर्वाचित

    भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम अधिवेशन में सेवानिवृत आईएएस केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुख्य अतिथि के आसंदी से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुईं कि प्रदेश में राष्ट्रीय विचार धारा को लेकर वरिष्ठ नागरिकाें और पेंशनरों के बीच यह काम करने वाला एकमात्र संगठन है। जो सेवानिवृत कर्मचारियों के समस्याओं को दूर करने के साथ उनमें देशभक्ति भाव जगाने का भी काम करता है।


    उन्होंने राज्य में पेंशनरों की मुख्य समस्या मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को विलोपित करने विधानसभा में शासकीय संकल्प पारित करने के दिशा में उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।
    उनके द्वारा मोदी के स्वदेशी समान खरीदने की बात पर जोर देते हुए सभी बुजुर्ग पेंशनर्स को इस पर अमल करने का आग्रह करते हुए कहा कि इसका असर भावी पीढ़ियों पर होगा। इसी तरहआजादी के पर्व 15 अगस्त के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर देश में नई पीढ़ियों में राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत करने का आव्हान किया।

    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत आईएएस पूर्व कलेक्टर अनुराग पाण्डे ने कहा कि इस तरह के आयोजन से संगठन में मजबूती आता है और कार्य को गति के लिए नई ऊर्जा का संचार होता है,मेलमिलाप के ऐसे कार्यकम के लिए भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों को उन्होंने बधाई दिया और सरकार से केन्द्र सरकार द्वारा देय तिथि से ही राज्य में भी पेंशनरों को बिना मांगे हर बार महंगाई राहत (डीआर) देने के आदेश कर देना चाहिए। अनावश्यक विलंब से लोगों में सरकार के प्रति नकारात्मक भाव उत्पन्न होता है।सरकार को इस भाव बचने की आवश्यकता पर जोर दिया।


    अधिवेशन के संगठन सत्र में निर्वाचन अधिकारी के रूप में आमंत्रित अतिथि अखिल भारतीय विद्युत सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के महामंत्री अरुण देवांगन ने पेंशनरों को संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी के प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर के आय व्यय के लेखा जोखा प्रस्तुत करने के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी रविकांत जायसवाल ने निर्वाचन की महत्ता और प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर निर्वाचन कराया।जिसमें सर्व सम्मति से वीरेन्द्र नामदेव को आगामी 3 वर्ष के लिए एक बार फिर प्रांताध्यक्ष के पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
    इस अधिवेशन में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय श्रीमती द्रौपदी यादव जशपुर, बी के वर्मा दुर्ग तथा राष्ट्रीय मंत्री द्वय आर एन ताटी जगदलपुर, पूरन सिंह पटेल रायपुर पूरे कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय पर्यवेक्षक के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।


    प्रांताध्यक्ष निर्वाचित घोषित होने के बाद वीरेन्द्र नामदेव ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए पेंशनरों की राज्य सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा पर असंतोष जताया तथा पेंशनरों के सभी ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डाला और इनके निराकरण हेतु संघर्ष के लिए तैयार रहने का आव्हान किया।
    अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में आभार प्रदर्शन सेवानिवृत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनिल पाठक ने संगठन सत्र के बाद कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल मंच संचालन रायपुर से संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने सहयोगी शरद काले के साथ पूरा किया।
    अंत में जन गण मन सामूहिक राष्ट्र गान के साथ अधिवेशन का समापन किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    July 22, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    July 22, 2026

    शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    July 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.