Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर
    राष्ट्रीय

    वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने आज राज्यसभा में अपना छह साल का कार्यकाल समाप्त होने और पार्टी द्वारा संसद के उच्च सदन में उन्हें फिर से मनोनीत नहीं किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन राज्य मंत्री के पद पर थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत जॉर्ज कुरियन का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

    65 वर्षीय जॉर्ज कुरियन 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद से ही इसके सदस्य रहे। उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्यता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा की केरल इकाई के उपाध्यक्ष जैसे विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के वकील के तौर पर भी काम किया है।

    जॉर्ज कुरियन को हुई थी हैरानी

    भाजपा सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्ज कुरियन को पहले से सूचित नहीं किया गया था कि उन्हें इस वर्ष राज्यसभा के लिए पुनः मनोनीत नहीं किया जाएगा। राज्यसभा के लिए 4 जून को जब उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हुई तब उन्हें इसको लेकर हैरानी हुई। केरल के इस नेता को भी पूर्व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की तरह इस्तीफा देना पड़ा, क्योंकि पार्टी ने उन्हें फिर से मनोनीत नहीं किया था।

    जून 2024 में ली थी शपथ

    उन्होंने 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसे केरल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा द्वारा ईसाई समुदाय तक पहुंचने के प्रयास के रूप में देखा गया था। बाद में उन्होंने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इससे पहले जॉर्ज कुरियन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और तत्कालीन केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ओ राजगोपाल के ओएसडी के रूप में कार्य कर चुके थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें

    August 17, 2026

    Breaking News : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन दिग्गजों के नाम

    August 17, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.