Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर:शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को मिली अत्याधुनिक ब्लड सेंटर संचालन की अनुमति…
    • बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…
    • इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका :होंडा ने एक साथ पेश किए भारत में बने 10 टू-व्हीलर…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट
    • दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    • भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
    • Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा हरिद्वार का शेर सिंह
    मुख्य समाचार

    पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा हरिद्वार का शेर सिंह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आते ही दिल्ली से लेकर देहरादून पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस महकमा उसके बारे में जानकारी जुटा रहा है। पुलिस वर्दी पहने व्यक्ति शेर सिंह बताया जा रहा है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जंतर-मंतर पर धरने में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है वह शेर सिंह है, जो उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल रह चुका है और वर्ष 2025 में निलंबित किया गया था। शेर सिंह की तैनाती पूर्व में पिथौरागढ़ जिले में रही थी। बताया जा रहा है कि शेर सिंह दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर शामिल हुआ।

    अपने पद से इस्तीफा दिया

    वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमा उसके बारे में जानकारी जुटा रहा है, लेकिन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में कैसे धरना स्थल तक पहुंचा, इसको लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और पुलिस की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो में वह कह रहा है कि ‘जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करुंगा? उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोडकर कॉकरोचों की रक्षा करने आया हूं। साथ ही वह गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कर रहा है।

    कौन है शेर सिंह

    शेर सिंह मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रुड़की का रहने वाला बताया जा रहा है। जो कि आईजी गढ़वाल का गनर रह चुका है। 2025 में वह उत्तराखंड पुलिस से सस्पेंड कर दिया गया था। यह भी जानकारी है कि शेर सिंह पर ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लगे थे। सात से आठ महीने पहले जमीन के लेन-देन के मामले में प्रवीण बाल्मिकी गैंग की मुखबिरी में शेर सिंह को एसटीएफ देहरादून ने गिरफ्तार किया था। तब शेर सिंह जेल भी गया था। शेर सिंह सोशल मीडिया पर भीम आर्मी से जुड़े वीडियो भी शेयर करता रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट

    July 24, 2026

    भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द

    July 24, 2026

    बादल फटने से अचानक आई बाढ़, चपेट में आए कई घर

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.