Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार के आवास से सामान शिफ्टिंग शुरू,मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 7 सर्कुलर रोड में रहेंगे…
    • ‘धुरंधर 2’ के तूफान के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 6 हफ्ते किए पूरे कलेक्शन और बजट
    • भारतीय परिवारों के पास कितना सोना? रिपोर्ट में खुलासा, दुनिया के टॉप 10 केंद्रीय बैंकों के कुल गोल्ड रिजर्व से भी ज्यादा
    • हिमाचल प्रदेश के मनाली और आसपास के पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फबारी पर्यटक दिखे काफी उत्साहित…
    • बड़ा हादसा;गुरपलिया गांव में हाईटेंशन लाइन टूटने से करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक…
    • नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति ने सिंधी भाषा में जारी किया संविधान…
    • बेटी की हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या…
    • व्हाट्सएप स्टेटस पर आखिरी पैगाम लिख नहर में कूदा युवक, पटियाला में बरामद हुआ शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»नीतीश कुमार के आवास से सामान शिफ्टिंग शुरू,मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 7 सर्कुलर रोड में रहेंगे…
    राष्ट्रीय

    नीतीश कुमार के आवास से सामान शिफ्टिंग शुरू,मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 7 सर्कुलर रोड में रहेंगे…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद ही उनके आधिकारिक आवास से शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    सीएम पद छोड़ने से पहले ही 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में सामान शिफ्ट किया जा रहा है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद वे इसी आवास में रहेंगे।

    2014 में भी रहे थे 7 सर्कुलर रोड आवास में 

    10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

    इसके अगले ही दिन बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है। हालांक‍ि इसकी आधिका‍रिक पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है।

    बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में उन्होंने 7 सर्कुलर रोड स्थित इस आवास का एक-दो बार निरीक्षण भी किया था। सामान श‍िफ्ट किए जाने के साथ ही वहां उनका नेम प्‍लेट भी लगा दिया गया है। 

    इससे पहले 2014 में भी जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था और सत्ता जीतन राम मांझी को सौंपी थी, तब वे इसी आवास में रहे थे।

    लालू परिवार के पड़ोसी बनेंगे नीतीश

    7 सर्कुलर रोड आवास में रहते हुए ही बाद में उन्होंने मांझी को हटाकर दोबारा सत्ता संभाली थी, हालांकि यह बंगला लंबे समय तक उनके कब्जे में रहा।

    विपक्ष की ओर से ‘दो-दो बंगला’ रखने के आरोप के बाद इसे मुख्य सचिव के नाम आवंटित कर दिया गया था।

    यह आवास पूर्व सीएम राबड़ी देवी को आवंटित 10 सर्कुलर रोड के बगल में ही स्थित है। ऐसे में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पड़ोसी बन जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ा हादसा;गुरपलिया गांव में हाईटेंशन लाइन टूटने से करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक…

    April 11, 2026

    नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति ने सिंधी भाषा में जारी किया संविधान…

    April 11, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद राहुल गांधी की संसद में मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में…

    April 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.