Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
    • गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    • CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
    • छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    मुख्य समाचार

    गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूजाबाद क्षेत्र में गंगा किनारे एक शिवलिंग मिलने की चर्चा इन दिनों क्षेत्र में तेजी से फैल रही है. घटना को लेकर स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखा है, वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने और सत्यापन में लगी हुई है.

    स्थानीय निवासी जितेंद्र साहनी और कल्लू साहनी के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले वे अपने साथियों के साथ नदी में महाजाल डालकर मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान जाल खींचते समय उसमें एक भारी पत्थर जैसी वस्तु फंस गई. पहले उन्हें लगा कि यह कोई साधारण बोल्डर है, लेकिन बाहर निकालने पर पता चला कि वह शिवलिंग है.

    ग्रामीणों के मुताबिक शिवलिंग को नदी से निकालकर किनारे सुरक्षित रखा गया. बाद में वहां पहुंचे कुछ लोगों ने श्रद्धा भाव से उसे एक ऊंचे स्थान पर स्थापित करने की इच्छा जताई, जिसके बाद शिवलिंग को वहां स्थापित कर दिया गया. घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से लोगों का आना-जाना शुरू हो गया और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी.

    वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की. बातचीत के दौरान अधिकारियों ने शिवलिंग और वहां बने चबूतरे के संबंध में जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि शिवलिंग को उन्होंने साफ-सफाई के साथ सुरक्षित रखा है तथा चबूतरा काफी पुराना है, जो कई वर्षों से वहां मौजूद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त

    June 9, 2026

    दिल्ली में यूसुफ पठान की अमित शाह से मिलने की चर्चा, गुजरात में हाईकोर्ट ने जमीन मामले में पूछे सवाल

    June 9, 2026

    फतेहाबाद में घर में सिलेंडर ब्लास्ट, बाप-बेटी झुलसे; 80 हजार रुपये और लैपटॉप भी जले

    June 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.