Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    • क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»प्रतापगढ़ में जोर-शोर से चल रही ‘परिणय सूत्र’ की शूटिंग
    BREKING NEWS

    प्रतापगढ़ में जोर-शोर से चल रही ‘परिणय सूत्र’ की शूटिंग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक मंजुल ठाकुर के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘परिणय सूत्र’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जोर-शोर से चल रही है। 1970 के दशक की पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म का निर्माण आद्या फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है, जिसे संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    1970 के दशक की संस्कृति को फिर से जीवंत करेगी ‘परिणय सूत्र’


    निर्देशक मंजुल ठाकुर ने बताया कि यह फिल्म 70 के दशक की संस्कृति, रहन-सहन और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है। बैलगाड़ी, एक्का, साइकिल, पीतल-कांसे के बर्तन, पुराने मकानों की वास्तुकला और बिना बिजली के जीवन जैसे तमाम पहलुओं को यथार्थ रूप में दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज के युग में ऐसी फिल्म बनाना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन दर्शकों को यह एक ऐतिहासिक अनुभव देगा।

    दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म
    फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी, सुपरहिट अदाकारा तनुश्री, राकेश बाबू, प्रशांत सिंह, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, शमशीर सिवानी, नीलं सिंह, रीमा, रिंकू आयुषी, रामनरेश श्रीवास्तव, अंजु रस्तोगी और अन्य चर्चित कलाकार दमदार भूमिकाएं निभा रहे हैं। बाल कलाकारों में ढोलू यादव, दीक्षा, गोकुल और आरजू ने भी प्रभावित किया है।

    तकनीकी टीम भी मजबूत
        कैमरामैन: इमरान शगुन
        एसोसिएट डायरेक्टर: पार्थ मिश्रा
        सहायक निर्देशक: अमृतराज, सूरज वर्मा, पियुष उपाध्याय
        प्रोडक्शन मैनेजर: श्री रौशन, सोनू
        आर्ट डायरेक्टर: नाजिर भाई

    निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि यह फिल्म एक पीढ़ियों को जोड़ने वाली कड़ी साबित होगी। 70 के दशक के लोगों को जहां अपना अतीत फिर से जीने का मौका मिलेगा, वहीं युवा वर्ग को उस दौर की सादगी और संघर्ष से परिचित कराया जाएगा।

    ‘परिणय सूत्र’ अपने कथानक, अभिनय और पारिवारिक मूल्यों के साथ दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने को तैयार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!

    May 13, 2026

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    AINRC नेता एन रंगासामी ने ली पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ए नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.