Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदलते बस्तर को देखकर बोले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी – यह एक नए दौर का बस्तर
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने की 60 लाख रुपए के तकनीकी नवाचारों की घोषणा
    • 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
    • विशेष लेख: सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी
    • सेवा संकल्प अभियान-सेवा की कहानी: पति के निधन के बाद अकेली रह गईं भुइरी बाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना
    • सेवा की कहानी: कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से नोहर साय का पक्के घर का सपना हुआ साकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»‘बेटी की लाश से पहले कातिल का शव दिखाओ…’ मुठभेड़ के बाद फूटा मां का गुस्सा, Yogi सरकार से मांगी फांसी की सजा
    मुख्य समाचार

    ‘बेटी की लाश से पहले कातिल का शव दिखाओ…’ मुठभेड़ के बाद फूटा मां का गुस्सा, Yogi सरकार से मांगी फांसी की सजा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    hansi News: सिरफिरे प्रेमी की सनक ने एक 19 साल की खिलखिलाती मासूम की सांसें छीन लीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के महज 5 घंटे के भीतर आरोपी को एनकाउंटर में लंगड़ा तो कर दिया, लेकिन अपनी कलेजे के टुकड़े को खो चुकी मां-बाप की आंखों के आंसू इस कार्रवाई से थमने का नाम नहीं ले रहे।

    मिली जानकारी के मुताबिक, झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब प्रेमिका चंचल के घर में घुसकर सिरफिरे आशिक कमल ने उसे सीने में गोली मार दी। चंचल खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

    घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सीपरी बाजार पुलिस, स्वाट टीम और एनडीआरएफ के साथ मिलकर कॉम्बिंग ऑपरेशन में जुट गई। 5 घंटे के भीतर आरोपी कमल से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

    वारदात के बाद बदहवास पिता सोनू का कहना है कि पुलिस ने अपना काम बहुत मुस्तैदी से किया और 5 घंटे के भीतर हत्यारे को सलाखों के पीछे भेज दिया। लेकिन एक बाप का कलेजा इस लंगड़े एनकाउंटर से ठंडा नहीं हुआ है। सोनू का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई अपनी जगह सही है, पर जब तक मेरी बेटी के कातिल को फांसी नहीं होती, तब तक हमारे परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।

    अपनी 19 साल की बेटी के शव से लिपटकर रो रही मां सपना का गुस्सा और दर्द हर किसी का कलेजा चीर रहा है। बिलखती हुई मां ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगाई है। मृतका चंचल की मां सपना का कहना है कि मुझे एनकाउंटर से कोई तसल्ली नहीं मिली है। मेरी बेटी की जान लेने वाले की लाश मेरे सामने आनी चाहिए। अगर कानून उसे फांसी नहीं दे सकता तो मुझे इजाजत दे, मैं खुद उस दरिंदे के सीने में गोली उतारूंगी।

    फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और सख्त कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी। पूरे इलाके में इस वक्त मातम और भारी तनाव का माहौल है, जहां हर शख्स बस यही कह रहा है कि एक सिरफिरे की सनक ने हंसता-खेलता परिवार तबाह कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बच्चे की हत्या के मामले में सजा पाए आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी…हरियाणा पुलिस की जांच पर उठे सवाल

    October 8, 2026

    लंपी वायरस का कहर! गाय की आंख की पुतली बाहर निकली, पशुपालक चिंतित

    October 8, 2026

    देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हेलिकॉप्टर के खड़े रहने से चार दिनों तक खिलाड़ी नहीं कर पाए प्रैक्टिस…

    October 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.