Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
    • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    • सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स, शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करेगी शांत
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • UK के प्रधानमंत्री स्टारमर ने दिया इस्तीफा, एक दशक में 7वें पीएम ने कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    छत्तीसगढ़

    श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने दिनांक 06 मई 2026, गुरुवार को विधिवत रूप से कार्यभार संभालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व वे ओडिशा के कोरापुट में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में पदस्थ थे।

    श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने अपने करियर की शुरुआत सिविल इंजीनियर के रूप में की और उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग विकास के क्षेत्र में डेढ़ दशक से अधिक का समृद्ध एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भुवनेश्वर, राउरकेला , संबलपुर तथा कोरापुट में सेवाएं दी हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने केओंझर, बालासोर तथा नबरंगपुर में अतिरिक्त प्रभार भी संभाला है।
    अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विशाखापट्टनम-रायपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर सहित अनेक प्रतिष्ठित परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन एवं क्रियान्वयन किया है। वे उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें वर्ष 2020 में एनएचएआई द्वारा आयोजित NH Excellence Awards में ‘Excellence in ETC Rollout, FASTag Implementation & Allied Works’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2013 में उन्होंने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संबंधी सूचनाओं के समन्वय का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया, जिससे आपदा प्रबंधन एवं त्वरित पुनर्स्थापन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान मिला।
    श्री आर. वेंकटेश्वरलु के पदभार ग्रहण करने से पूर्व, श्री प्रदीप कुमार लाल का स्थानांतरण भुवनेश्वर, ओडिशा होने पर उन्हें कार्यमुक्त किया गया। श्री लाल अब क्षेत्रीय कार्यालय, भुवनेश्वर (ओडिशा) में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
    पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एनएचएआई द्वारा संचालित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य तथा समयबद्ध लक्ष्यों की प्राप्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा

    June 22, 2026

    उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

    June 22, 2026

    सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री श्री साय

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.