Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    छत्तीसगढ़

    श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्री विजय शंकर दुबे, मुख्य महाप्रबंधक ने 1 सितंबर 2026 से एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला।
    श्री दुबे वर्ष 1995 में कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप में एनटीपीसी जॉइन किए। उन्हें प्रचालन (ऑपरेशन), योजना एवं प्रणाली, परियोजना प्रबंधन तथा परियोजना निर्माण के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एनटीपीसी विंध्याचल, गाडरवाड़ा, नॉर्थ करणपुरा तथा एनटीपीसी कॉरपोरेट सेंटर में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली हैं।
    उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एनटीपीसी विंध्याचल में प्रचालन के क्षेत्र से की। इसके बाद उन्होंने योजना एवं प्रणाली विभाग में कार्य किया, जहां उन्हें तकनीकी एवं परियोजना संबंधी कार्यों का अनुभव प्राप्त हुआ। बाद में उन्होंने गाडरवाड़ा और एनटीपीसी कॉरपोरेट सेंटर में परियोजना प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। नॉर्थ करणपुरा में परियोजना निर्माण के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने परियोजना क्रियान्वयन एवं निर्माण संबंधी कार्यों में भी व्यापक अनुभव प्राप्त किया।
    एनटीपीसी सीपत में पदभार ग्रहण करने से पूर्व श्री विजय शंकर दुबे एनटीपीसी कॉरपोरेट सेंटर में परियोजना प्रबंधन से जुड़े हुए थे। उन्होंने परियोजना प्रबंधन एवं नेतृत्व के क्षेत्र में विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किए हैं। इनमें टोटल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एवं IPMA लेवल ‘C’ प्रमाणन कार्यक्रम तथा आईआईएम अहमदाबाद का LEAD कार्यक्रम शामिल हैं।
    श्री दुबे ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. तथा MACT, भोपाल से मशीन डिजाइन में एम.टेक. की डिग्री प्राप्त की है। प्रचालन, परियोजना प्रबंधन एवं परियोजना निर्माण के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए, उनका एनटीपीसी सीपत में पदभार ग्रहण करना परियोजना के विकास के महत्वपूर्ण चरण में हुआ है।
    पदभार ग्रहण के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने श्री दुबे को परियोजना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उनके व्यापक अनुभव और दूरदर्शी सोच के साथ एनटीपीसी सीपत प्रचालन उत्कृष्टता, परियोजना क्रियान्वयन तथा समाज के लिए सतत पहलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

    एनटीपीसी सीपत के बारे में

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित एनटीपीसी सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन राज्य का सबसे बड़ा विद्युत संयंत्र है, जिसकी कुल स्थापित क्षमता 2,980 मेगावाट है। यह एनटीपीसी लिमिटेड का एक प्रमुख विद्युत उत्पादन केंद्र है। एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी है, जो देश का हर चौथा बल्ब रोशन कर रही है। सीपत स्टेशन में स्टेज-I के अंतर्गत 660 मेगावाट की तीन इकाइयां तथा स्टेज-II के अंतर्गत 500 मेगावाट की दो इकाइयां हैं। सीपत एनटीपीसी के पहले सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट का भी केंद्र है। यहां देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा 765 केवी का स्विचयार्ड भी स्थापित है।
    एनटीपीसी सीपत में वर्तमान में 800 मेगावाट क्षमता की स्टेज-III परियोजना का विकास अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल तकनीक पर किया जा रहा है। स्टेज-III के शुरू होने के बाद स्टेशन की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 3,780 मेगावाट हो जाएगी। हरित ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्टेशन में 26 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निर्माण भी किया जा रहा है। एनटीपीसी सीपत छत्तीसगढ़ सहित सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विद्युत की आपूर्ति करता है। साथ ही साथ यह स्टेशन विश्वसनीय और कुशल विद्युत उत्पादन के माध्यम से देश की ऊर्जा सुरक्षा में निरंतर योगदान दे रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    September 9, 2026

    सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

    September 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.