Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मेरे प्यारे देशवासियो… स्पेस स्टेशन से शुभांशु शुक्ला ने देश के नाम भेजा स्पेशल मेसेज
    BREKING NEWS

    मेरे प्यारे देशवासियो… स्पेस स्टेशन से शुभांशु शुक्ला ने देश के नाम भेजा स्पेशल मेसेज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के लाल शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में इतिहास बना दिया है. 28 घंटे की सफर के बाद भारतीय अतंरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का ड्रैगन कैप्शूल गुरुवार शाम करीब 4 बजे इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन पर पहुंचा. शुभांशु के कैप्शूल की डॉकिंग की प्रक्रिया जारी है. शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के Axiom-4 मिशन को लेकर SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने बुधवार, 25 जून को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सफल उड़ान भरी थी. उन्हें SpaceX के ही फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया था. 

    शुभांशु शुक्ला टीम के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने की तस्वीरें आई सामने

    Latest and Breaking News on NDTV
    ISS में शुभांशु शुक्ला और टीम के अन्य सदस्य.

    ISS डॉकिंग: डॉकिंग का मतलब है ड्रैगन अंतरिक्ष यान का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद उससे जुड़ जाना. लगभग 28 घंटे की यात्रा के बाद Axiom-4 मिशन को लेकर ड्रैगन अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार गुरुवार, 26 जून को शाम करीब 4 बजे ISS पर डॉक कर गया.

    ISS पर एक्सपेरिमेंट: मिशन क्रू के चारों सदस्य इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर लगभग 14 दिन रहेंगे और इस दौरान वो 60 एक्सपेरिमेंट भी करेंगे. यह आज तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर Axiom स्पेस मिशन पर आयोजित सबसे अधिक शोध और विज्ञान से संबंधित गतिविधियां होंगी.

    इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से शुभांशु शुक्ला ने भेजा मेसेज

    इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से शुभांशु शुक्ला ने देशवासियों के लिए मैसेज भेजा है. उन्होंने कहा कि  मेरे प्‍यारे देशवासियों… मैं यहां पर पहुंच चुका हूं. यहां पर खड़े रहना मुश्किल है… सर थोड़ा भारी हो रहा है लेकिन आप सबकी शुभकामनाएं साथ हैं. चक्कर आ रहा है, लेकिन अगले 14 दिनों के लिए उत्साहित हूं.

    एक्सिओम-4 की सफल डॉकिंग पर केंद्रीय मंत्री बोले- दुनिया में भारत की छवि बदली

    ISS में AxiomMission4 की सफल डॉकिंग पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “अभी डॉकिंग हो गई है. सारी प्रक्रिया बहुत सक्षम है और इतने आत्मविश्वास के साथ की जा रही है कि निर्धारित समय से 30-40 मिनट पहले ही डॉकिंग की प्रक्रिया हो गई. बार-बार उनको रिहर्सल कराया गया है. वहां जितने भी प्रयोग होने वाले हैं, उन सबकी सामग्री भारत में विकसित की गई है, तो हो गया आत्मनिर्भर भारत. वहां से जो प्रयोग होंगे, जो नतीजे निकलेंगे वो दूसरे देशों के काम आएंगे, तो हो गया विश्वबंधु भारत और जिस प्रकार से भारत इन सब प्रक्रियाओं में अब अगुवाई करने लगा है, तो वो हो गया विकसित भारत. मुझे लगता है कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा संकेत है और इससे दुनिया के आगे भारत की छवि बदली है…”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?

    July 25, 2026

    “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह

    July 25, 2026

    Breaking News : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.